Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

हिमाचल प्रदेश : झंडूता में प्राकृतिक खेती पर क्षेत्रीय संगोष्ठी का आयोजन

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh, Rajesh Dharmani,Himachal, Congress, Bilaspur, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बिलासपुर , 04 Jun 2025

Last updated on: Jun 05, 2025, 14:08 IST

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता में "प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान अभियान" के तहत एक क्षेत्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।

संगोष्ठी में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और देशभर से हजारों किसानों ने भाग लिया, जो प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल और बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जमवाल भी इस अवसर पर मौजूद रहे। यह आयोजन साईं इंटरनल फाउंडेशन, शिमला और मानव विकास संस्थान कलोल झंडूता के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत से पहले गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गार्ड ऑफ ऑनर लिया। इसके बाद किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आयोजन स्थल पर प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका राज्यपाल ने निरीक्षण किया। दीप प्रज्वलन के साथ संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। इस दौरान झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल, साईं इंटरनल फाउंडेशन और मानव विकास संस्थान के पदाधिकारियों ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मंत्री राजेश धर्माणी को वेदों की प्रतियां और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

किसानों को संबोधित करते हुए राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्राकृतिक खेती के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से इस अभियान की शुरुआत हुई थी, जब पूर्व भाजपा सरकार के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसके लिए 25 करोड़ रुपये का बजट रखा था। उन्होंने इस अभियान को देशभर में फैलाने की बात कही। साथ ही, उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार की भी सराहना की, जिसने इस अभियान को जारी रखा। 

उन्होंने खुशी जताई कि हिमाचल में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों मिलकर प्राकृतिक खेती को सफल बनाने में सहयोग दे रहे हैं।पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आचार्य देवव्रत ने हिमाचल के राज्यपाल रहते हुए जीरो बजट प्राकृतिक खेती की शुरुआत की थी, जो अब गुजरात में भी चल रहा है।उन्होंने बताया कि आचार्य देवव्रत 1200 किलोमीटर का सफर तय कर झंडूता पहुंचे, जो उनके इस अभियान के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि देश में हर साल 2 लाख करोड़ रुपये के रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक आयात होते हैं। यदि सभी किसान प्राकृतिक खेती अपनाएं, तो इस आयात की जरूरत खत्म हो जाएगी और यह राशि विकास कार्यों में लगेगी, जिससे देश प्रगति करेगा।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Rajesh Dharmani , Himachal , Congress , Bilaspur , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD