Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

ज्योति मल्होत्रा के बाद जासूसी के आरोप में जसबीर सिंह गिरफ्तार, तीन बार जा चुका है पाकिस्तान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jun 2025

Last updated on: Jun 05, 2025, 09:08 IST

पंजाब के मोहाली में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने जासूसी के आरोप में जसबीर सिंह नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जसबीर सिंह की गिरफ्तारी खुफिया जानकारी के आधार पर की गई है। पंजाब पुलिस के डीजीपी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी गई है।

पंजाब पुलिस के डीजीपी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया, "मोहाली की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने खुफिया जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब के रूपनगर के महलान गांव का निवासी है और जसबीर सिंह से जुड़े एक महत्वपूर्ण जासूसी नेटवर्क का पता लगाया गया है।"

उन्होंने आगे कहा, "जसबीर सिंह, जो 'जान महल' नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है, उसका संबंध आतंक समर्थित जासूसी नेटवर्क के पीआईओ शाकिर उर्फ जुट्ट रंधावा से पाया गया है। वह हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (जासूसी के आरोप में गिरफ्तार) और पाकिस्तानी नागरिक तथा पूर्व पाक उच्चायोग अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ भी संपर्क में था।" पं

जाब डीजीपी के बयान के अनुसार, जांच में पता चला है कि जसबीर ने दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लिया था, जहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और व्लॉगर्स से हुई। वह 2020, 2021 और 2024 में तीन बार पाकिस्तान यात्रा कर चुका है। उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कई पाकिस्तानी नंबर मिले हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच चल रही है।

उन्होंने आगे कहा, "ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद जसबीर ने इन पीआईओ के साथ अपने संचार के सभी निशान मिटाने की कोशिश की। मोहाली एसएसओसी में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। व्यापक जासूसी-आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने और इनके सभी सहयोगियों की पहचान करने के लिए जांच चल रही है। पंजाब पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा और ऐसे राष्ट्र-विरोधी तत्वों को बेअसर करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

 

Tags: Crime News Punjab , Jasbir Singh Mahal , Jaan Mahal , Mahlan , Rupnagara YouTuber , Jaan Mahal Video

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD