Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जसबीर सिंह का व्यवहार गांव में तो अच्छा था, लेकिन उस पर लगे आरोप चौंकाने वाले : सरपंच

Crime News Punjab, Jasbir Singh Mahal, Jaan Mahal, Mahlan, Rupnagara YouTuber, Jaan Mahal Video
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोपड़ , 04 Jun 2025

Last updated on: Jun 05, 2025, 08:58 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किए गए जसबीर सिंह के गांव के सरपंच इंद्रजीत सिंह ने कई अहम जानकारियां दी हैं। उन्होंने बताया कि जसबीर सिंह को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लेकिन, अगर गांव में उसके व्यवहार की बात करें, तो उसका व्यवहार सभी के साथ अच्छा रहा। उसने आज तक किसी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया, जिससे उस पर किसी भी प्रकार का शक हो। वह हमेशा से ही मिलनसार रहा है।

उन्होंने कहा कि कई लोगों को यह बात जानकर हैरानी हो रही है कि आखिर वह कैसे पाकिस्तान के लिए जासूसी कर सकता है, क्योंकि उसका व्यवहार ही ऐसा था। ऐसी सूरत में उसकी गिरफ्तारी चौंकाने वाली है। साथ ही, जब जसबीर सिंह की आजीविका के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि वह आजीविका के लिए मूल रूप से खेतीबाड़ी करता था। खेती इतनी होती थी कि उसे अपना जीवनयापन करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होती थी। उसके पास चार एकड़ के आसपास जमीन है। जसबीर के परिवार में पत्नी, बेटा और भाई हैं।

उन्होंने जसबीर पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि उन पर लगे आरोपों में किसी भी प्रकार की सत्यता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी है।

इसमें उन्होंने कहा कि मोहाली की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने खूफिया जानकारी के आधार पर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। यह पंजाब के रूपनगर के महलान गांव का निवासी है। फिलहाल, जसबीर सिंह से जुड़े जासूसी के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।डीजीपी ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि जसबीर सिंह जान महल के नाम से यूट्यूब चैनल भी चलाता है। 

साथ ही, उसके संबंध हरियाणा की ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी उच्चायोग से भी हैं, जिनके साथ मिलकर उसने पाकिस्तान के लिए जासूसी की है।डीजीपी की पोस्ट के मुताबिक, जसबीर ने दिल्ली में दानिश के निमंत्रण पर पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस में भी हिस्सा लिया था, जहां उसकी मुलाकात पाकिस्तान के कई अधिकारियों और ब्लॉगर्स से हुई थी। वह अब तक तीन बार पाकिस्तान जा चुका है। 

साथ ही, उसके मोबाइल में कई पाकिस्तानी नंबर भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अब तक उसने किन-किन लोगों से संपर्क स्थापित किया है। पोस्ट में आगे कहा गया कि पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद जसबीर ने उन सभी साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश की थी, जिससे यह जाहिर नहीं हो सके कि उसने अब तक किन-किन लोगों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की थी।

 

Tags: Crime News Punjab , Jasbir Singh Mahal , Jaan Mahal , Mahlan , Rupnagara YouTuber , Jaan Mahal Video

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD