Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है केंद्र सरकार का 11 वर्षों का कार्यकाल : कृष्ण लाल पंवार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 04 Jun 2025

Last updated on: Jun 04, 2025, 18:47 IST

हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन व भू विज्ञान मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा है कि केंद्र सरकार का 11 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित रहा है। इस कार्यकाल में समाज के सभी वर्गों विशेषकर अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। श्री कृष्ण लाल पंवार आज हिसार में केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों के संदर्भ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

श्री पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि अपने कार्यकाल में केन्द्र सरकार ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों गरीबों को बैंकिंग से जोड़ा गया है और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ने सरकारी योजनाओं का लाभ बिना बिचौलियों के सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों लोगों को पक्के घर दिए हैं, वहीं उज्ज्वला योजना ने करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई है। स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाया और आयुष्मान भारत योजना ने गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया।

उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने सामाजिक सोच को बदला। आज महिलाएं भारतीय सेना में स्थायी कमीशन का हिस्सा बनकर राष्ट्र सेवा में योगदान दे रही हैं। गांव-गांव तक इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं का विस्तार हुआ। प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना, भारतमाला, सागरमाला ने सड़क़, रेल, जलमार्ग और हवाई संपर्क को नई गति दी है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत करोड़ों किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये सीधे खाते में मिल रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भारतीय संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह मंदिर केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारतीयों की आस्था और गर्व का प्रतीक है। कार्यक्रम में हांसी विधायक विनोद भ्याना, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री जेपी दलाल, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, मेयर प्रवीण पोपली सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Tags: Krishan Lal Panwar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD