Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान-आईएसआई को संवेदनशील जानकारी लीक करने के दोष तले तरन तारन निवासी को किया गिरफ़्तार

गिरफ़्तार दोषी गगनदीप पाकिस्तान-आधारित खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Tarn Taran Police, Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरन तारन , 03 Jun 2025

Last updated on: Jun 04, 2025, 12:35 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए शुरु की मुहिम के दौरान जासूसी विरोधी कार्यवाही करते हुये काउन्टर इंटेलिजेंस पंजाब ने तरन तारन पुलिस के साथ सांझे ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान की आईएसआई से सम्बन्धित व्यक्ति जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फ़ौज की गतिविधियों सम्बन्धी संवेदनशील जानकारी सांझी कर रहा था, को गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ़्तार किये गए मुलजिम की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गगन निवासी मोहल्ला रोडूपुर, तरन तारन के तौर पर हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि मुलजिम गगनदीप सिंह पिछले पाँच सालों से पाकिस्तान आधारित खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला जिसने उसे पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिवज़ ( पीआईओज़) के साथ मिलाया था, के सीधे संपर्क में था। 

उन्होंने बताया कि जांच से यह भी पता लगा है कि गिरफ़्तार मुलजिम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान फ़ौज की तैनाती, रणनीतिक स्थानों और फ़ौज की गतिविधियों सहित संवेदनशील जानकारी सांझा कर रहा था, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा बन सकता था। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने मुलजिम गगनदीप के कब्ज़े में से दो मोबाइल बरामद किये हैं, जिनमें संवेदनशील ख़ुफ़िया जानकारी पाई गई है जो उसने पीआईओज़ के साथ सांझी की थी। 

इसके साथ ही 20 से अधिक आईएसआई संपर्कों के विवरण भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि मुलजिम को भारतीय चैनलों के द्वारा पीआईओज़ से भुगतान भी प्राप्त हुए हैं। डीजीपी ने कहा कि अन्य संबंधों का पता लगाने और इस जासूसी नैटवर्क के अगले-पिछले सम्बन्ध स्थापित करने के लिए वित्तीय और तकनीकी जांच की जा रही है।

इस ऑपरेशन के विवरण सांझे करते हुये सीनियर सुपरडैंट ऑफ पुलिस ( एसएसपी) तरन तारन अभिमन्यु राणा ने बताया कि सीआइ पंजाब से मिली ख़ुफ़िया जानकारी पर कार्यवाही करते हुये एसपी सिटी डा. रिपुतपन सिंह संधू और डीएसपी ( डी) गुरिन्दरपाल सिंह नागरा के नेतृत्व वाली टीम ने तरन तारन के मुरादपुरा के पास दोषी गगनदीप सिंह को गिरफ़्तार कर लिया और उसके मोबाइल डिवाइस ज़ब्त कर लिए।

एसएसपी ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान दोषी ने बताया कि उसे आईएसआई संचालकों ने रेलवे स्टेशनों और अमृतसर शहर समेत सरहदी क्षेत्र में फ़ौज की तैनाती के बारे संवेदनशील जानकारी इकट्ठी करने का काम सौंपा था। उसे जासूसी गतिविधियों के लिए वित्तीय लाभ भी मिल रहा था।’’ उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की और जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियाँ होने की संभावना है।

इस सम्बन्धी एफआईआर नंबर 137, तारीख़ 3 जून, 2025 को थाना सिटी तरन तारन में ऑफिशियल सीकरेटस एक्ट की धारा 3, 4, 5 और 21 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 के अंतर्गत दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran Police , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD