Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लाडवा क्षेत्र की बहलोलपुर आईटीआई अब होगी महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में एमओयू पर हुए हस्ताक्षर, नवीन जिंदल फाउंडेशन करेगी संचालन

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Naveen Jindal, Naveen Jindal Foundation, Mahatma Jyotiba Phule International Skill Centre, Mahatma Jyotiba Phule ITI Bahlolpur, Kurukshetra, Savitri Jindal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Jun 2025

Last updated on: Jun 04, 2025, 12:19 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में आज  यहाँ  महात्मा ज्योतिबा फुले आईटीआई, बहलोलपुर में महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर की स्थापना के लिए नवीन जिंदल फाउंडेशन और कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।  

अब यह आईटीआई महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर के रूप में विकसित होगी जिसका संचालन नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर सांसद नवीन जिंदल और हिसार से विधायक एवं पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल भी उपस्थित रहे।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने सांसद नवीन जिंदल की उपलब्धियों पर प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के विजन में कुरुक्षेत्र की विशेष भूमिका होगी।  उन्हें पूरा विश्वास है कि सांसद नवीन जिंदल उनके साथ मिलकर सबसे पहले इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे और 2030 तक कुरुक्षेत्र कैथल की गिनती देश के अग्रणी क्षेत्रों में होगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि नवीन जिंदल ने जो वादे लोगों से किए थे, उन्हें वे एक-एक करके पूरा कर रहे हैं।

सांसद नवीन जिंदल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि उनका विजन है कि युवा सही तरीके से विदेश में जाकर अपना रोजगार प्राप्त करें। उन्हें वहां मजदूरी न करनी पड़े। इसके लिए युवाओं को स्किल का बेहतर प्रशिक्षण दिया जायेगा जिससे वे  देश-विदेश में रोजगार के साथ अपना खुद का काम धंधा भी शुरू कर सकेंगे। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से ही निरंतर स्किल आधारित शिक्षा पर बल दिया है। उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में इन कार्यों को पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इस अवसर पर कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र सिंह, विदेशी सहयोग विभाग के एडवाइजर पवन चौधरी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Naveen Jindal , Naveen Jindal Foundation , Mahatma Jyotiba Phule International Skill Centre , Mahatma Jyotiba Phule ITI Bahlolpur , Kurukshetra , Savitri Jindal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD