Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिल्ली भगाओ, पंजाबी लाओ : 'आप' की अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत, पटियाला में जोरदार प्रदर्शन

Protest, Agitation, Demonstration
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 01 Jun 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 14:11 IST

पंजाब के पटियाला में आम आदमी पार्टी (आप) की महिला विंग की प्रमुख प्रीति मल्होत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपनी ही सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उन कार्यकर्ताओं के समर्थन में किया गया, जिन्हें नजरअंदाज कर दिया गया और चापलूस लोगों को आगे बढ़ाया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रीति मल्होत्रा ने कहा, "हमें अत्यंत दुख के साथ अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देना पड़ रहा है। हमने पार्टी बनने के समय ही आगाह किया था कि असली कार्यकर्ताओं की अनदेखी न की जाए, लेकिन पार्टी में चापलूसों को ऊंचे पद दे दिए गए और सच्चे कार्यकर्ता दरकिनार कर दिए गए।"

उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर आरोप लगाया कि दिल्ली से आए नेताओं को पंजाब में चेयरमैन और उच्च पद दे दिए गए, जबकि पंजाब के जमीनी कार्यकर्ताओं को नज़रअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी में हाल ही में शामिल हुए नेताओं को भी बिना अनुभव के बड़ी जिम्मेदारियां दे दी गईं। प्रदर्शनकारियों की एक प्रमुख मांग थी कि पंजाब से राज्यसभा के लिए केवल पंजाबी नेताओं को ही भेजा जाए। प्रीति मल्होत्रा ने चेतावनी दी, "अगर खबरें सच हैं कि अरविंद केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेजा जाएगा, तो हम इसका कड़ा विरोध करेंगे। यह पंजाब और पंजाबियों के साथ अन्याय है।"

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी अपील की कि वे अपने पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हों। उन्होंने कहा, "जो कार्यकर्ता 2017 में आपके लिए खड़े थे, वही आपको 2027 में भी जिताएंगे। अगर आप उनके हक में खड़े रहेंगे।" प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “दिल्ली भगाओ, पंजाबी लाओ” जैसे नारे लगाए और कहा कि वे कोई चापलूसी नहीं करेंगे, बल्कि जमीर के साथ खड़े रहेंगे। 

प्रीति मल्होत्रा ने स्पष्ट किया कि अगर पार्टी उन्हें सस्पेंड करती है या बाहर निकालती है, तो भी वे पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने कहा, "हम कार्यकर्ताओं और पंजाबियों का हक मांगते रहेंगे। यह कोई पार्टी विरोधी गतिविधि नहीं, बल्कि हक की आवाज है।" बता दें कि इस प्रदर्शन से आम आदमी पार्टी की आंतरिक असंतोष की परतें एक बार फिर सामने आ गई हैं।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD