Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ब्राजील में प्रवासी समुदाय ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सराहना की, कहा - 'हमें भारतीय होने पर गर्व है'

Operation Sindoor Outreach, Operation Sindoor, India Pakistan Conflict, Pakistan Drone Attack, Indian Army Response, Line of Control, LoC, Indian Air Defence, Pakistan Missile Strike, Indo Pak Border Tensions, Shashi Tharoor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ब्रासीलिया , 31 May 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 12:56 IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ब्राजील की यात्रा पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसका उद्देश्य 'ऑपरेशन सिंदूर' के महत्व को समझाना और आतंकवाद के प्रति भारत की शून्य सहिष्णुता के संदेश को मजबूत करना है। ब्राजील में रहने वाले भारतीय प्रवासी प्रतिनिधिमंडल की आगामी यात्रा का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। 

सांसदों का प्रतिनिधिमंडल फिलहाल कोलंबिया में है। इससे पहले वे न्यूयॉर्क, पनामा और गुयाना का दौरा कर चुके हैं। वे पहले ब्राजील और उसके बाद अगले सप्ताह अपना अभियान जारी रखते हुए वाशिंगटन जाएंगे।ब्राजील में भारतीय समुदाय प्रतिनिधिमंडल के आने की प्रतीक्षा कर रहा है। उत्तराखंड के मूल निवासी राहुल घनसोला ने भारत की आतंकवाद विरोधी कड़ी प्रतिक्रिया पर गर्व व्यक्त किया।

उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "हमें इस बात पर गर्व है कि हमारी सरकार ने पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। हमें खुद को भारतीय कहने पर गर्व है।"उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद से बहुत कुछ बदल गया है। हमारे सशस्त्र बल अधिक मजबूत और सुसज्जित हो गए हैं।"

इस यात्रा के भावनात्मक और प्रतीकात्मक महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा, "सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की यात्रा से हमें खुशी है। नेता आएंगे और भारत के आतंकवाद विरोधी रुख को लोगों के सामने रखेंगे। इससे हमें गर्व महसूस हो रहा है।"प्रवासी समुदाय के एक अन्य सदस्य अंकित रावत ने कहा, "हमें गर्व है कि हमारी सरकार ने आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पाकिस्तान हमेशा सीमा पार आतंकवाद को प्रायोजित और सुविधाजनक बनाता है। वहीं, दूसरी ओर, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने निरंतर विकास देखा है।"

उन्होंने आईएएनएस से कहा, "जब से प्रधानमंत्री मोदी सत्ता में आए हैं, उन्होंने हमेशा आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और देश ने प्रगति की है। हमें खुशी है कि विकास हुआ है और उम्मीद है कि यह आगे भी बढ़ता रहेगा।" उन्होंने कहा कि ब्राजील के स्थानीय नागरिकों ने भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति को स्वीकार किया है।

इस प्रतिनिधिमंडल में पूरे भारत से राजनीतिक हस्तियों का एक व्यापक समूह शामिल है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की शांभवी चौधरी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरफराज अहमद और शिवसेना के मिलिंद मुरली देवड़ा भी शामिल हैं।उनके साथ भाजपा नेता शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कलिता और तेजस्वी सूर्या के अलावा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सहयोगी तेलुगु देशम पार्टी के जी.एम. हरीश बालयोगी भी शामिल हैं।

इस बहुदलीय पहल का उद्देश्य सीमापार आतंकवाद के विरुद्ध भारत के दृढ़ रुख को रेखांकित करना है, विशेष रूप से पहलगाम आतंकी हमले के बाद, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी और जिसका संबंध पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से संचालित लश्कर-ए-तैयबा समर्थित संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' से था।

'ऑपरेशन सिंदूर' भारत की दृढ़ सैन्य प्रतिक्रिया थी, जिसमें नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों और उच्च-मूल्य वाले बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जिससे आतंकवाद को पनाह देने और प्रायोजित करने में पाकिस्तान की निरंतर भूमिका उजागर हुई। प्रतिनिधिमंडल का मिशन इस संदेश को विश्व स्तर पर ले जाना तथा राष्ट्रीय संकल्प के समर्थन में प्रवासी आवाजों को एकजुट करना है।

 

Tags: Operation Sindoor Outreach , Operation Sindoor , India Pakistan Conflict , Pakistan Drone Attack , Indian Army Response , Line of Control , LoC , Indian Air Defence , Pakistan Missile Strike , Indo Pak Border Tensions , Shashi Tharoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD