Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

सौरभ भारद्वाज ने जारी किया दिल्ली सरकार के 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड, लगाए कई आरोप

Saurabh Bhardwaj, AAP, Aam Aadmi Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 May 2025

Last updated on: May 31, 2025, 16:43 IST

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार के 100 दिनों को 'असफलताओं से भरा हुआ काल' करार देते हुए एक वैकल्पिक रिपोर्ट कार्ड जारी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने खुद का झूठा रिपोर्ट कार्ड तैयार किया है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने एक असली रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। 

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से दिल्लीवासियों की तरफ से पांच महत्वपूर्ण सवाल पूछे हैं। जिनमें दिल्ली की महिलाओं को वादा किए गए 2500 प्रतिमाह कब मिलेंगे? 10,000 से ज्यादा बस मार्शलों को नौकरी से हटाया गया था, और उन्हें 60 दिन में पुनः बहाल करने का वादा किया गया था अब तक नौकरी क्यों नहीं मिली? 

निजी स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई फीस को वापस लेने का आदेश कब जारी किया जाएगा? डीपीएस द्वारका में बच्चों को प्रताड़ित करने की शिकायत पर अब तक एफआईआर क्यों नहीं दर्ज हुई? क्या डीपीएस द्वारका को सरकार अपने नियंत्रण में ले रही है? अगर हां, तो कार्रवाई कब शुरू होगी? उन्होंने भाजपा सरकार पर जनहित की योजनाओं को बंद करने का आरोप भी लगाया। 

भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने ‘फरिश्ते स्कीम’ को बंद कर दिया, जिसके कारण हाल ही में एक 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। इसके अलावा, भाजपा ने होली और दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन न केवल यह वादा अधूरा रहा, बल्कि सिलेंडर की कीमत 50 और बढ़ा दी गई। 

झुग्गी-झोपड़ी वालों से किए गए वादों को लेकर भी आम आदमी पार्टी ने भाजपा को घेरा। सौरभ भारद्वाज ने कहा, “जहां झुग्गी, वहां मकान” का वादा करके अब उन्हीं झुग्गियों पर बुलडोजर चलवाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार चोरी-छिपे फैसले ले रही है और अभिभावकों से अहम जानकारियां छुपा रही है, जबकि प्राइवेट स्कूलों को हर जानकारी दी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि सरकार एक नया एक्ट ला रही है, लेकिन उसे विधानसभा में प्रस्तुत करने की बजाय अध्यादेश के जरिए लागू करना चाहती है, ताकि जनता के बीच चर्चा न हो सके। 

 

Tags: Saurabh Bhardwaj , AAP , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD