Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

गदर तेलंगाना फिल्म पुरस्कार 2024 : अल्लू अर्जुन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, 'कल्कि' सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म

Allu Arjun, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Telugu Films, Gadar Telangana Film Awards 2024
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 29 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 16:09 IST

तेलंगाना सरकार ने 14 साल के अंतराल के बाद गुरुवार को 'गदर तेलंगाना फिल्म अवार्ड्स 2024' की घोषणा की। इस इवेंट का उद्देश्य तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देना है। 'कल्कि 2898 एडी' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, जबकि अल्लू अर्जुन को 'पुष्पा-2' में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता घोषित किया गया है। 

तेलंगाना फिल्म विकास निगम (एफडीसी) के अध्यक्ष दिल राजू और वरिष्ठ अभिनेत्री जयसुधा ने मसाबटैंक स्थित समाचार भवन में संवाददाता सम्मेलन में ‘गदर तेलंगाना फिल्म अवार्ड्स 2024' की घोषणा की। जयसुधा ने दिल राजू के साथ 15 सदस्यीय जूरी समिति की अध्यक्षता की, जिसने विजेताओं का चयन किया।

निवेता थॉमस को '35-चिन्ना कथा कडु' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए चुना गया है। एस.जे. सूर्या को 'सारिपोडा सानिवारम' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला, जबकि सरन्या प्रदीप को 'अंबाजीपेटा मैरिगे बैंड' में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

नाग अश्विन सिंगी रेड्डी को ‘कल्कि 2898 ई.’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और भीम्स सेसिरेलो को ‘रजाकार’ के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक चुना गया। सिड श्रीराम को फिल्म ‘ऊरू पेरू भैरवकोना’ के गीत ‘निजामे ने चेबुतुन्ना’ के लिए सर्वश्रेष्ठ मेल प्लेबैक सिंगर और श्रेया घोषाल को ‘पुष्पा 2’ के गीत ‘सुसेती अग्गी रव्वा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ फीमेल प्लेबैक सिंगर के लिए चुना गया।

जूरी ने फिल्म ‘मट्टू वडालारा-2’ के लिए सत्या और वेनेला किशोर को सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के पुरस्कार के लिए चुना है। वेंकी एटलुरी को ‘लकी भास्कर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक चुना गया जबकि शिवा पलाडुगु को ‘म्यूजिक शॉप मूर्ति’ के लिए सर्वश्रेष्ठ कहानीकार चुना गया।

चंद्र बोस को ‘राजू यादव’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार मिला जबकि विश्वनाथ रेड्डी को ‘गामी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ छायाकार का पुरस्कार मिला। अभिनेता दुलकर सलमान को ‘लकी भास्कर’, अनन्या नागल्ला को ‘पोटल’, सुजीत और संदीप को ‘केए’, प्रशांत रेड्डी और राजेश कल्लेपल्ली को ‘राजू यादव’ और फारिया अब्दुल्ला को ‘मट्टू वडालारा-2’ में रैप गीत के लिए विशेष जूरी पुरस्कार मिला। 

‘पोटल’ और ‘लकी भास्कर’ को क्रमशः दूसरी और तीसरी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म घोषित किया गया। ‘कमेटी कुर्रोलु’ को राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव और दलित वर्गों के सामाजिक उत्थान पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म घोषित किया गया। जूरी ने ‘35 चिन्ना कथा कडु’ को सर्वश्रेष्ठ बच्चों की फिल्म और ‘रजाकार’ को इतिहास पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म घोषित किया। 

येदु वामसी को ‘कमेटी कुर्रोलु’ के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फीचर फिल्म निर्देशक चुना गया। तेलंगाना के गठन के बाद से यह पहला आधिकारिक राज्य स्तरीय फिल्म पुरस्कार है। पिछली बार इस अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन साल 2011 में किया गया था। जयसुधा ने बताया कि जूरी को 11 श्रेणियों में पुरस्कारों के लिए 1,248 नामांकन प्राप्त हुए। 

पुरस्कार 14 जून को प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने पिछले साल घोषणा की थी कि तेलुगू सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए नंदी पुरस्कार का आयोजन फिर से किया जाएगा और इसका नाम बदलकर क्रांतिकारी कवि और गीतकार गुम्मादी विट्ठल राव उर्फ गदर के नाम पर रखा जाएगा, जिनका 2023 में निधन हो गया था।

 

Tags: Allu Arjun , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Telugu Films , Gadar Telangana Film Awards 2024

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD