Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिल्ली : 'आप' ने भाजपा के 100 दिन के कामकाज पर साधा निशाना

Atishi, AAP, Aam Aadmi Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 16:07 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर 'फेल' रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश किया। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि चार इंजन की सरकार होने के बावजूद भाजपा दिल्लीवालों को कोई नई स्कीम नहीं दे पाई और न तो अपने किसी वादे को ही पूरा किया। 

'आप' ने कहा कि भाजपा सरकार ने आम आदमी पार्टी सरकार की जनहितकारी योजनाओं को ही बंद कर दिया। भाजपा सरकार में बिजली व्यवस्था ठप है। महिलाओं को 2,500 और होली पर मुफ्त सिलेंडर नहीं मिले, निजी स्कूलों में 30-80 प्रतिशत फीस बढ़ गई और जल संकट से त्राहि-त्राहि मची हुई है।

नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो जाएंगे। दिल्ली की जनता ने भाजपा को जनादेश देकर इसलिए सरकार बनाई कि वह दिल्ली के लिए काम कर सके, लेकिन मात्र 100 दिन में भाजपा ने दिल्लीवालों का जीवन नरक बना दिया। 

दिल्ली में बेहतर काम और अपने वादे पूरा करना तो छोड़िए, भाजपा ने 10 साल से चलती हुई शानदार व्यवस्था को 100 दिन के अंदर खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 15 प्रमुख मुद्दों को चिन्हित किया है, जिसमें भाजपा पूरी तरह से फेल साबित हुई है। 

यह रिपोर्ट कार्ड दिल्ली की जनता के सामने रख रहे हैं और यह रिपोर्ट कार्ड दिल्लीवालों के घर-घर तक लेकर जाएंगे। पिछले 10 साल में अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों को 24 घंटे निर्बाध बिजली दी। यह केंद्र सरकार के पावर डिपार्टमेंट की रिपोर्ट, आंकड़े और संसद में पेश किए गए कागजात कहते हैं कि दिल्ली में पिछले 10 साल से 24 घंटे बिजली आ रही थी, लेकिन पिछले 100 दिन में बिजली व्यवस्था ठप हो गई।

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में आज जगह-जगह नल से सीवर का गंदा पानी आ रहा है। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में डॉक्टर बता रहे हैं कि लोगों में पेट की बीमारियां हो गई हैं, क्योंकि पीने के पानी में सीवर का पानी मिलकर आ रहा है। दिल्ली के इतिहास में पहली बार गर्मियों के मौसम में एक्यूआई 500 पार कर गया। 

ऐसा आज तक दिल्ली के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। आतिशी ने कहा कि भाजपा दिल्ली में चल रही जनहित की योजनाओं को लगातार बंद कर रही है। भाजपा ने मोहल्ला क्लीनिक को बंद करना शुरू कर दिया है और वहां काम करने वाले लोगों को नौकरी से निकालकर बेरोजगार करना शुरू कर दिया है। 

दिल्ली में ‘‘आप’’ सरकार ने फरिश्ते योजना शुरू की थी। योजना के तहत सड़क दुर्घटना के पीड़ितों का सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में फ्री में इलाज हो जाता था। अब यह स्कीम भाजपा सरकार ने बंद कर दी है। भाजपा ने 60 दिन में बस मार्शल को वापस रखने का वादा किया था, लेकिन भाजपा ने इस वादे को भी पूरा नहीं किया।

आतिशी ने कहा कि भाजपा ने मात्र 100 दिन में 25 हजार लाचार विधवाओं की पेंशन काट दी। भाजपा ने सरकार बनने के तुरंत बाद अपने सारे दफ्तरों से बाबा साहब डॉ. अंबेडकर और भगत सिंह की फोटो हटा दी। भाजपा ने दिल्लीवालों से दो सबसे बड़े वादे किए थे। 

पहला, 8 मार्च को दिल्ली की सभी महिलाओं को 2,500 रुपए देना, यह वादा पूरा नहीं हुआ। दूसरा, होली-दीपावली पर मुफ्त और सामान्य दिनों में 500 रुपए का सिलेंडर देना, यह वादा भी पूरा नहीं हुआ। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार आई है। 

इसे बड़ी जीत की तरह देखा जा सकता है। 27 साल बाद किसी पार्टी को दिल्ली में सरकार बनाने का मौका मिला। दिल्ली में भाजपा की चार इंजन की सरकार है। हम लोग एलजी को चौथा इंजन कहकर महज मजाक उड़ा रहे थे, लेकिन अब दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता खुद कहने लगी हैं कि हमारी चार इंजन की सरकार है। 

सब कुछ इनके नियंत्रण में है। ऐसी सरकार को तो नई-नई सुविधाओं की झड़ी लगा देनी चाहिए, लेकिन भाजपा ने दिल्लीवालों को कोई सुविधाएं नहीं दी। भाजपा सरकार ने 100 दिन में 100 झूठ बोले हैं। ये लोग रोज झूठ बोलते हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा बसें खरीदी गई थीं और उद्घाटन भी किया गया था। भाजपा ने उन बसों का नाम बदलकर ‘देवी’ कर दिया। ये लोग झूठ बोलते हैं कि सभी प्राइवेट स्कूलों का ऑडिट करा लिया। 

 

Tags: Atishi , AAP , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD