Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें एलपीयू के मल्टीमीडिया और एनिमेशन स्टूडेंट्स 'एडु- रेव्लोयूशन' के ज़रिए क्लासरूम की पढ़ाई को क्रिएटिव करियर में बदल रहे हैं आशिका जैन ने एस.आई.आर की प्रगति का लिया जायजा बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा सीमावर्ती डिफेंस डैम विवाद : गुलाब चंद कटारिया ने लिया संज्ञान, गृह व रक्षा मंत्रियों से करेंगे चर्चा भगवंत सिंह मान सरकार की एक और उपलब्धि : माँ-बेटियों सम्मान योजना शुरू वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत ने सुनिश्चित की ईंधन आपूर्ति, अब हटेंगी अस्थायी पाबंदियां : जी. किशन रेड्डी अमरनाथ यात्रा से पहले तवी आरती और लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण सार्वजनिक सेवा वितरण में क्रांतिकारी बदलाव लाया : भजनलाल शर्मा फीफा वर्ल्ड कप : हैरी केन ने दागे 2 गोल, इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई विंबलडन : स्लोआना सिएरा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ विंबलडन : यानिक सिनर ने नूनो बोर्जेस को हराकर इटैलियन ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड तोड़ा विंबलडन : आर्यना सबालेंका ने मैककार्टनी केसलर को हराया, तीसरे दौर में ओस्टापेंको से होगा सामना सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने विभागों से लक्ष्य हासिल करने के लिए राजस्व जुटाने पर ध्यान देने को कहा सीएम माणिक साहा और नितिन गडकरी ने हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की एयर मार्शल पी.वी, शिवानंद ने दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान का पदभार ग्रहण किया एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने 01 जुलाई 2026 को दक्षिणी वायु कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर कमान संभाली डॉ. जितेंद्र सिंह ने आईआईपीए में लोक प्रशासन में 52वें एपीपीपीए के नए स्वरूप का उद्घाटन किया जेपी नड्डा ने दिल्ली में डेंगू को लेकर तैयारियों पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की सी. पी. राधाकृष्णन् ने आईसीएआई के 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस समारोह को संबोधित किया 'मांवां-धियां सत्कार योजना' के शुभारंभ पर माताओं एवं बहनों में भारी उत्साह : विधायक जीवनजोत कौर

 

सीसीटी-सीजीसी लांडरां में रिसर्च और बायोमेडिकल इनोवेशन पर एफडीपी का आयोजन

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 29 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 13:15 IST

चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी), सीजीसी लांडरां के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट द्वारा ‘मल्टीडिसकीप्लीनरी एडवांसेज इन एनिमल सेल कल्चर : ट्रांसफॉर्मिंग कैंसर रिसर्च, डायग्नोस्टिक्स और बायोमेडिकल इनोवेशन' विषय पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का आयोजन किया गया। इस एफडीपी का उद्देश्य थ्योरी और प्रैक्टिकल के बीच के गैप को ख़त्म करना था ताकि फैकल्टी मेंबर्स को बायोमेडिकल रिसर्च के लेटेस्ट अडवांसमेंट्स से अवगत कराया जा सके और उन्हें उन्नत ज्ञान से सुसज्जित किया जा सके, जिससे टीचिंग-लर्निंग प्रोसेस को और अधिक समृद्ध बनाया जा सके।

इस एफडीपी के उद्घाटन में चीफ गेस्ट के रूप में प्रोफेसर आकाश दीप, साइंटिस्ट जी और डायरेक्टर, इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईएनएसटी), मोहाली, डॉ. पल्की साहिब कौर, डायरेक्टर - प्रिंसिपल, सीसीटी, सीजीसी लांडरां तथा डिपार्टमेंट के फैकल्टी सदस्य उपस्थिति हुए।पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में एक्सपर्ट्स द्वारा लेक्चर्स तथा हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग सेशन आयोजित किए गए। एक्सपर्ट्स द्वारा दिए गए लेक्चर्स में टॉपिक्स शामिल हुए - फंडामेंटल्स ऑफ़ एनिमल सेल कल्चर, क्रायोप्रिजर्वेशन, इमेजजे आधारित इमेज विश्लेषण, आईवीएफ सेल कल्चर डायनामिक्स, थ्रीडी ऑर्गेनॉइड्स, लैब-ऑन-चिप टेक्नोलॉजीज़, मामलियन सेल कल्चर बेस्ड बायोप्रोसस्सिंग, ग्राफपैड प्रिज़्म विश्लेषण, साइटोटॉक्सिसिटी परीक्षण तथा एसईएम और टीईएम के माध्यम से उन्नत इमेजिंग टेक्निक्स जैसे विषयों को सम्मिलित किया गया। 

प्रमुख स्पीकर्स में शामिल हुए डॉ. मोहित कुमार, नेशनल एग्री-फूड बायोटेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट, (एनएबीआइ) मोहाली, डॉ. दीपिका शर्मा, इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी, (आईएनएसटी), मोहाली,  डॉ. निर्मल भसीन, मिलन्न, चंडीगढ़,  डॉ. रवि पी.एन. मिश्रा, सीएसआईआर-आईएमटेक, चंडीगढ़ और डॉ. मनीष सिंह, आईएनएसटी, मोहाली। इसके साथ ही हैंड्स ऑन ट्रेनिंग देने के लिए डॉ. जसविंदर कौर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीसीटी, डॉ. अभिनय किशोर असिस्टेंट प्रोफेसर, सीसीटी और डॉ. नितिन शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर, सीसीटी उपस्थित हुए। 

जिससे यह सुनिश्चित किया गया कि सभी प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल और मॉडर्न रिसर्च डिमांड के साथ लैब बेस्ड एक्सपीरियंस प्राप्त हो सके। इन प्रैक्टिकल ट्रेनिंग में जिन महत्वपूर्ण टेक्निक्स को शामिल किया गया, उनमें शामिल रहे मीडिया प्रिपरेशन, क्रायोप्रिजर्वेशन रिकवरी, सेल लाइन का रख-रखाव, साइटोटॉक्सिसिटी असेसमेंट, ज़ोटेरो का इस्तेमाल कर लिटरेचर मैनेजमेंट और बायोस्टैटिस्टिकल विश्लेषण।

इस एफडीपी का सफल समापन मोहाली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईएनएसटी) के शैक्षणिक भ्रमण के साथ हुआ। इस भ्रमण ने सभी प्रतिभागियों को अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का मूल्यवान अवसर प्रदान किया। इसके साथ ही शैक्षणिक सहयोग और नेटवर्किंग को प्रोत्साहित करने में भी सहायक सिद्ध हुआ।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD