Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पवन कल्याण स्टारर 'हरि हर वीरा मल्लू' का चौथा गाना 'तारा-तारा' रिलीज

Music, Entertainment, Mumbai, Singar, Song, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 28 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 12:44 IST

निर्देशक ज्योति कृष्ण और कृष जगरलामुदी की मोस्ट अवेटेड पीरियड एडवेंचर फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' के निर्माताओं ने बुधवार को फिल्म का चौथा सिंगल 'तारा-तारा' रिलीज कर दिया। चेन्नई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में इस सिंगल को लॉन्च किया गया। ‘तारा-तारा’ गाने को ऑस्कर विजेता एमएम कीरावानी ने कंपोज किया है और बोल हर्ष इमानी ने लिखे हैं। इसे लिप्सिका भाष्यम और आदित्य अयंगर ने गाया है। 

वहीं, गाने के तमिल वर्जन के बोल पा विजय ने लिखे हैं, जबकि हिंदी वर्जन के बोल अब्बास टायरवाला ने लिखा है।यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए निर्देशक ज्योतिकृष्ण ने बताया कि उन्होंने 200 दिनों में फिल्म की शूटिंग की है। इस पीरियड फिल्म में पवन कल्याण के साथ अभिनेत्री निधि अग्रवाल मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, बॉबी देओल औरंगजेब की भूमिका में नजर आएंगे।

उन्होंने बताया, "यह 16वीं सदी की कहानी है। बॉबी देओल फिल्म में औरंगजेब का किरदार निभा रहे हैं। यह मुगल शासन के दौरान घटी एक घटना पर आधारित है। फिल्म आंशिक रूप से काल्पनिक और आंशिक रूप से वास्तविक होगी। हमने दोनों को मिलाकर यह फिल्म बनाई है। पवन कल्याण इस फिल्म में दमदार किरदार निभा रहे हैं।”फिल्म की शूटिंग साल 2020 में शुरू की गई थी। निर्देशक ज्योतिकृष्ण ने कहा, "यह एक पीरियड और बड़ी फिल्म है। इसे पूरा करने के लिए हमने पार्ट वन को रिलीज करने का फैसला किया। 

इसलिए, मैंने पहले भाग की कहानी को फिर से लिखा और यह फिल्म बनाई है।"फिल्म का पहला भाग, 'हरि हर वीरा मल्लू : पार्ट 1 स्वॉर्ड बनाम स्पिरिट' इस साल 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि फिल्म का दूसरा भाग भी जल्द रिलीज होगा और उसका भी 10 प्रतिशत शूट कर लिया गया है।फिल्म में पवन कल्याण, निधि अग्रवाल और बॉबी देओल के अलावा, नासिर, सत्यराज, विजय, रघु बाबू, सुब्बाराजू और सुनील समेत अन्य कलाकार भी हैं।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD