Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

'तेरी यादें' में हनी सिंह और नरगिस फाखरी की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Honey Singh, Music, Entertainment, Mumbai, Singar, Song, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 May 2025

Last updated on: May 27, 2025, 14:11 IST

रैपर-संगीतकार यो यो हनी सिंह ने अपना नया म्यूजिक वीडियो 'तेरी यादें' रिलीज किया। इस म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री नरगिस फाखरी और ग्रिनी भी नजर आ रहे हैं।  'तेरी यादें' हनी सिंह के एल्बम ग्लोरी का एक बोनस ट्रैक है और इसमें अंतर्राष्ट्रीय कलाकार ग्रिनी भी हैं। टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम पर हनी सिंह का नया म्यूजिक वीडियो जारी किया और इसके कैप्शन में लिखा, हनी सिंह एक ऐसी धुन के साथ वापस आ गए हैं जो आपकी यादों में बस जाएगा। 'तेरी यादें' रिलीज हो गया है।”

फैंस को हनी सिंह के इस नए म्यूजिक वीडियो में उनका नरगिस फाखरी के साथ रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है। गीत हनी सिंह और ग्रिनी दोनों ने लिखे हैं, और संगीत हनी सिंह ने दिया है। 2024 में हनी सिंह ने अपना एल्बम ग्लोरी लॉन्च किया, जिसमें "मिलियनेयर", "पायल" और "जट्ट महकमा" सहित 18 ट्रैक शामिल थे। इस एल्बम में उन्होंने लियो ग्रेवाल के साथ गीतकार के रूप में एक संगीत निर्माता के रूप में भी वापसी की।

इस एल्बम में हिंदी, पंजाबी, अंग्रेजी, हरियाणवी, भोजपुरी, स्पेनिश, फ्रेंच, अरबी, सिंधी और बलूची सहित 10 विभिन्न भाषाएं शामिल हैं। 10 में से 6 भाषाएं भारतीय उपमहाद्वीप की मूल भाषा हैं। एल्बम ने तब से कई स्ट्रीमिंग रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मुख्य ट्रैक "मिलियनेयर" ने सिर्फ 8 महीनों में यूट्यूब पर 350+ मिलियन व्यूज और दूसरे प्लेटफॉर्म पर 150 प्लस मिलियन स्ट्रीम पार कर लिए हैं।

"जट्ट महकमा" गाना हनी सिंह का बतौर निर्देशक डेब्यू था। नोरा फतेही के साथ "पायल" गाने के म्यूजिक प्रोडक्शन और गाने के लिए भी उनकी खूब तारीफ हुई। ग्लोरी का बोनस ट्रैक "मैनियाक" भी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ, इसके संगीत निर्माण में भोजपुरी और पंजाबी शब्दों के मिश्रण के लिए उनकी काफी प्रशंसा हुई। यह गीत टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

 

Tags: Honey Singh , Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD