Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना भारत के लिए है बड़ी उपलब्धि : मनोहर लाल

बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी का है सशक्त मंच

Manohar Lal Khattar, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Karnal, Harvinder Kalyan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 25 May 2025

Last updated on: May 26, 2025, 17:21 IST

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज करनाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को साथियों के साथ सुना। ऑपेरशन सिन्दूर से लेकर नवाचार, संस्कृति, जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत तक, प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों को सुना और उनसे प्रेरणा ली।

कार्यक्रम सुनने के बाद श्री मनोहर लाल ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम न केवल सरकार की प्राथमिकताओं को समझने का माध्यम है, बल्कि यह जनभागीदारी का भी सशक्त मंच है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 122वें एपिसोड के माध्यम से देश को संबोधित किया। हर बार की तरह पीएम मोदी ने अद्भुत और प्रेरणास्पद वाकये सुनाए।

एक सवाल के जवाब में श्री मनोहर लाल ने कहा कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। देश लगातार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। भारत 10 साल पहले आठवीं या नौवीं अर्थव्यवस्था मानी जाती थी, वो आज विकास करते-करते दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, अभी जापान को पीछे छोड़ा है, लेकिन वर्ष 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है और 2047 तक  दूसरे या पहले स्थान पर भी पहुंच सकता है।

उन्होंने कहा कि 2047 में देश की आजादी के 100 साल पूरे होने पर न सिर्फ भारत देश एक विकसित देश बने बल्कि हर प्रांत विकसित हो, आदर्श प्रांत के रूप में आत्मनिर्भर भारत के साथ आत्मनिर्भर प्रदेश और फिर साथ में जिला और गांव इस प्रकार से आत्मनिर्भर बने। 

इस  उद्देश्य से एक-एक गांव तक पहुंचने और जनता को हर योजना का लाभ देने के लिए विकास के कार्य केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे हैं। इस मौके पर हरियाणा के विधानसभा के अध्यक्ष व घरौंडा के विधायक श्री हरविन्द्र कल्याण, विधायक श्री रामकुमार कश्यप,  श्री भगवानदास कबीरपंथी, श्री योगेंद्र राणा और मेयर रेनू बाला गुप्ता व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Karnal , Harvinder Kalyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD