Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए मंडी डबवाली रेलवे स्टेशन का किया लोकार्पण

मंडी डबवाली में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

Bandaru Dattatreya, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Haryana Governor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 May 2025

Last updated on: May 24, 2025, 11:25 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित मंडी डबवाली रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया। बीकानेर, राजस्थान से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया। मंडी डबवाली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत आई है।

इस अवसर पर मंडी डबवाली में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मंडी डबवाली रेलवे स्टेशन का अवलोकन किया। उन्होंने टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र पर कर्मचारियों और यात्रियों से बातचीत की, साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया।राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में 1,309 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जिनमें से 103 स्टेशनों का कार्य पूर्ण हो चुका है। 

उन्होंने भारतीय रेलवे को देश की जीवन रेखा बताते हुए कहा कि यह प्रतिदिन करोड़ों यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाती है। बढ़ती जनसंख्या और वैश्विक मानकों के अनुरूप बुनियादी ढांचे की आवश्यकता को देखते हुए रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास समय की मांग है।उन्होंने कहा कि 103 स्टेशनों के पुनर्विकास का लोकार्पण एक ऐतिहासिक क्षण है। यह न केवल यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाएगा, बल्कि पर्यटन, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी गति देगा। मंडी डबवाली स्टेशन आधुनिकता और दक्षता का प्रतीक बन गया है और यह यात्री सुविधाओं के नए मानक स्थापित करेगा।

उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में 77 रेलवे स्टेशनों का लगभग 4,000 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है। मंडी डबवाली, जो हरियाणा और पंजाब की सीमा पर स्थित सांस्कृतिक संगम का प्रतीक है, इसका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। पुराने स्टेशन भवन में स्थान की कमी के कारण यात्री सुविधाओं में विस्तार सीमित था, जिसे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उन्नत किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुनर्विकसित स्टेशन में आधुनिक सुविधाएं जैसे टिकट काउंटर, विशाल वेटिंग हॉल, दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्था, वाटर बूथ, बेहतर साइनेज, कोच इंडिकेशन बोर्ड, और फुट ओवर ब्रिज शामिल किए गए हैं। सर्कुलेटिंग एरिया में आगमन-प्रस्थान की बेहतर व्यवस्था और पार्किंग सुविधा में सुधार किया गया है। प्लेटफार्म शेल्टर गर्मी और बारिश में यात्रियों को राहत प्रदान करेंगे।

राज्यपाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से नौकरियां, आर्थिक समृद्धि और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे राज्य की प्रगति को गति मिलेगी।श्री बंडारू दत्तात्रेय ने भारतीय रेलवे को देश की एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण को जोड़ती है। 

उन्होंने प्रत्येक परिवार से आह्वान किया कि वे वर्ष में एक बार रेलवे के माध्यम से ऐतिहासिक और धार्मिक स्थानों की यात्रा अवश्य करें।इस अवसर पर विधायक श्री आदित्य देवीलाल, पूर्व सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल, उपायुक्त शांतनु शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Haryana Governor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD