Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

1,05,000 रुपये रिश्वत लेता ए.एन.टी.एफ. का ए. एस.आई. और उसका ड्राइवर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Bathinda, Anti Narcotics Task Force
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 22 May 2025

Last updated on: May 23, 2025, 11:41 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई शून्य सहनशीलता नीति के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ( ए.एनटीफ) बठिंडा रेंज में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) मेजर सिंह और उसके निजी ड्राइवर राम सिंह को 1,05,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहाँ राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ये गिरफ्तारियां मानसा जिले की तहसील सदूलगढ़ के गांव रायपुर के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई हैं।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंच कर आरोप लगाया कि एनटीएफ., मानसा की टीम ने उसके पुत्र और अन्यों के खिलाफ मोहाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले की जांच के दौरान, एएसआई मेजर सिंह उसकी दुकान पर आया और उसे कहा कि वह उसके पुत्र की गिरफ्तारी के दौरान उसकी तलाशी के समय पुलिस के पास रखा सोना छोड़ देगा और इस काम के बदले उसने 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की।

शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि रिश्वत की रक़म कम करने की विनती करने पर उक्त ड्राइवर राम सिंह ने अपने लिए 5,000 रुपये और अपने बॉस (एएसआई) के लिए डेढ़ लाख रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने आरोपी से रिश्वत की मांग के समय हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और सबूत के तौर पर विजिलेंस ब्यूरो को प्रस्तुत किया।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त एएसआई मेजर सिंह और उसके निजी ड्राइवर राम सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 1,05,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो के थाना बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की अभी और जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Bathinda , Anti Narcotics Task Force

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD