Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गाँवों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा - भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री द्वारा धूरी विधानसभा क्षेत्र के गाँवों का दौरा

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sandeep Rishi, DC Sangrur, Deputy Commissioner Sangrur, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धूरी (संगरूर) , 21 May 2025

Last updated on: May 22, 2025, 11:50 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार गाँवों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। घनोरी कलां, घनोरी खुर्द, कातरों और चंगाली गाँवों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद लोगों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सरकारी विभाग एक-दूसरे के साथ मिलकर ग्रामीण आबादी के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। 

उन्होंने दोहराया कि पंजाब गाँवों में बसता है और 'रंगले पंजाब' का सपना तभी साकार हो सकता है, जब गाँव स्वच्छ और हरे-भरे हों। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार इस क्षेत्र पर पहले से ही विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धूरी को सर्वांगीण विकास के माध्यम से मॉडल शहर के रूप में तैयार किया जाएगा और इसके लिए उचित धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। 

उन्होंने कहा कि इस शहर में जल्द ही विश्व-स्तरीय स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएँ, अच्छी सड़कें, साफ तालाब और नहरों के माध्यम से सिंचाई की सुविधा होगी। भगवंत सिंह मान ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के गाँवों के संपूर्ण विकास के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार गाँवों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। 

भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि विकास के साथ-साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का भी प्रयास किया जा रहा है ताकि पंजाब के लोगों को फायदा हो सके। मुख्यमंत्री ने खुलासा किया कि इन पंचायतों में 129 विकास कार्यों के लिए कुल 13.98 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिनमें से 93 कार्य 8.67 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हो चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि 36 कार्य 5.31 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे हैं और जल्द ही पूरे हो जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन पाँच ग्राम पंचायतों की आवश्यकता के आधार पर 32 अतिरिक्त विकास कार्यों के लिए 12.19 करोड़ रुपये का अतिरिक्त अनुदान भी जारी किया गया।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sandeep Rishi , DC Sangrur , Deputy Commissioner Sangrur , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD