Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

बटाला में ग्रेनेड हमले की कोशिश के पीछे पाक-आईएसआई समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल; गिरोह के 6 सदस्य काबू

पुर्तगाल-आधारित मनजिंदर बिल्ला और बी.के.आई. मास्टरमाइंड मन्नू अगवान चला रहे थे मॉड्यूल: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Batala Police, Batala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बटाला , 20 May 2025

Last updated on: May 21, 2025, 14:37 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, बटाला पुलिस ने पाकिस्तान-आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह मॉड्यूल आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देशों पर विदेशी हैंडलर्स मनिंदर बिल्ला और मन्नू अगवान द्वारा चलाया जा रहा था। 

पुलिस ने बटाला में एक शराब के ठेके के बाहर ग्रेनेड हमले की कोशिश में शामिल इस गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी मंगलवार को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने 17 मई, 2025 को बटाला के फोकल प्वाइंट इलाके में स्थित शराब के ठेके के बाहर हैंड ग्रेनेड फेंका था, लेकिन दोषपूर्ण होने के कारण ग्रेनेड फट नहीं सका, जिससे कोई अप्रिय घटना होने से टल गई।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जतिन कुमार उर्फ रोहन, बरिंदर सिंह उर्फ साजन, अब्राहम उर्फ रोहित और सुनील कुमार, सभी निवासी शुकरपुरा, बटाला; राहुल मसीह निवासी हरनाम नगर, बटाला; और सोहित निवासी किला देस राज, बटाला के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल भी बरामद किया है।डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुर्तगाल स्थित मनिंदर बिल्ला और बीकेआई के मास्टरमाइंड मन्नू अगवान से सीधे निर्देश मिल रहे थे। 

मन्नू अगवान ने हाल ही में अमेरिका में हैप्पी पासियां की गिरफ्तारी के बाद गिरोह का प्रभार संभाला है।उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस मॉड्यूल को इसके विदेशी हैंडलर्स ने ठेकेदारों में खौफ का माहौल बनाने के इरादे से किसी भी शराब के ठेके पर ग्रेनेड फेंकने के निर्देश दिए थे ताकि जबरन वसूली करना आसान हो सके। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे के संबंध स्थापित करने के लिए और जांच जारी है।

ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बटाला सुहेल कासिम मीर ने कहा कि ग्रेनेड हमले की कोशिश की वारदात के बाद, कई पुलिस टीमों को खुफिया जानकारी का उपयोग करके जांच करने का काम सौंपा गया था। उन्होंने आगे कहा कि रिकॉर्ड समय में लॉजिस्टिक्स और अन्य खर्चों का प्रबंधन करने में शामिल छह आरोपियों का पता लगाया गया और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया।

एसएसपी ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान, गिरफ्तार किए गए आरोपी जतिन कुमार उर्फ रोहन, जो कि हमले का मुख्य षड्यंत्रकर्ता है, को हथियार बरामदगी के लिए ले जाते समय पुलिस के साथ हुई गोलीबारी में गोलियां लगीं। उन्होंने कहा कि भागने की कोशिश में, आरोपी ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की और जवाबी गोलीबारी में घायल हो गया और अब स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।

उन्होंने कहा कि जांच से पता चला है कि आरोपियों ने मनिंदर बिल्ला और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति से वीडियो कॉल के माध्यम से प्राप्त निर्देशों के आधार पर ग्रेनेड बनाया था, लेकिन उन्हें ग्रेनेड बनाने के बारे में कोई तकनीकी जानकारी नहीं थी। इसी कारण ग्रेनेड दोषपूर्ण बना और फट नहीं सका।इस संबंध में बटाला के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत 17 मई, 2025 को केस एफआईआर नंबर 148 पहले ही दर्ज किया जा चुका है, जबकि बीएनएस की धारा 111 और 61(2) और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 13, 14, 16, 17, 18, 18-बी, और 20, भी जोड़ी गई हैं।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Batala Police , Batala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD