Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक आयोजित

गुढान गांव के कच्चे रास्ते को पक्का करने में अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध करें कार्रवाई: कृष्ण लाल पंवार

Krishan Lal Panwar, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Rohtak
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 19 May 2025

Last updated on: May 20, 2025, 16:45 IST

हरियाणा के विकास एवं पंचायत व खान एवं भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने निर्देश दिए कि गुढान (रोहतक) गांव में खेतों के कच्चे रास्ते को पक्का करने के कार्य में बरती गई अनियमितता पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए तथा संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जाए। 

विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार सोमवार को रोहतक में जिला लोक-संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक के एजेंडे में 13 शिकायतें शामिल थीं, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।

विकास एवं पंचायत मंत्री ने ओमेक्स सिटी से संबंधित शिकायत की सुनवाई करते हुए निर्देश दिए कि ओमेक्स सिटी द्वारा एक माह की अवधि के दौरान बैंक गारंटी की 5 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि को जमा करवाया जाए ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि मासिक बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले विभागाध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष स्वयं इस बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करें और यदि किसी कारणवश वे अनुपस्थित रहते हैं तो इसकी पूर्व सूचना दें। उन्होंने एक शिकायत की सुनवाई करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव की फिरनी पर अवैध रूप से बनाए गए शेष 14 मकानों को हटाएं तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करें। 

माजरा में हुआ सीवर हादसा दु:खद, सरकार पीड़ित परिवार को देगी हर संभव मदद : कृष्ण लाल पंवार

विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने गत दिनों नगर निगम की सीमा में स्थित माजरा गांव में सीवर में हुए हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु से दुखी हैं तथा पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। 

उन्होंने कहा कि वे सहानुभूतिपूर्वक पीड़ित परिवार की मदद के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से बात करेंगे। बैठक में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, रोहतक के विधायक भारत भूषण बत्तरा, कलानौर की विधायक शकुंतला खटक, मेयर राम अवतार वाल्मीकि, सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Krishan Lal Panwar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Rohtak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD