Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने किया सीवरेज निर्माण कार्य का निरीक्षण

महाग्राम योजना में लापरवाही पाये जाने पर एसडीओ और जेई को रूल-7 के तहत चार्जशीट करने के दिए आदेश

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Kaithal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैथल , 19 May 2025

Last updated on: May 20, 2025, 16:32 IST

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने महाग्राम योजना के तहत चल रहे विकास कार्य में लापरवाही मिलने पर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ एवं जेई को चार्जशीट करने के आदेश दिए है। इसके साथ उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण एजेंसी द्वारा अगर समय पर काम पूरा नहीं किया गया तो टेंडर रद्द करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

पुंडरी के गांव फतेहपुर में महाग्राम योजना के तहत सीवरेज से सम्बंधित विकास कार्य चल रहे है। पुंडरी में पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्री गंगवा को विधायक सतपाल जांबा ने अवगत करवाया कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। जिसके बाद उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण किया। 

सीवरेज से संबंधित विकास कार्यो के चार प्वाइंटस का निरीक्षण किया। जिसमें सीवरेज के मेनहोल के पाइप के बंद होने, मेनहोल में गलियों के लिए कनेक्शन न दिए जाने, सीवरेज के बीच में पाइप न डाले जाने जैसे पहलू शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने मौके पर अधिकारियों से जवाब तलबी भी की। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिए कि वे इस कार्य की निगरानी करें। 

समय देने के बावजूद काम पूरा न हो तो एजेंसी का टेंडर रद्द करके आगामी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने इस काम के जिम्मेवार जनस्वास्थ्य विभाग के जेई व एसडीओ को रूल-7 के तहत चार्जशीट करने के आदेश जारी किए।

नहीं होगी लापरवाही बर्दाश्त

लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि विकास कार्यो में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एक-एक गांव में महाग्राम योजना के तहत तीस से चालीस करोड़ रुपये खर्च कर रही है, ताकि लोगों को सुविधाएं मिल सके। ऐसी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि महाग्राम योजना के तहत सीवरेज सिस्टम शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश में 148 गांव चिन्हित किए हैं, जिसमें 16 गांवों में कार्य पूरा किया जा चुका है तथा 20 गांवों में कार्य चल रहा है। इन गांवों में सीवरेज, पेयजल जैसी शहरी स्तर पर सुविधाएं दी जाती हैं। महाग्राम योजना के तहत चल रहे पूंडरी में कार्य को देखने के लिए वे आज यहां आए हैं।

पंजाब ने हरियाणा के पानी को रोक कर गलत किया

निरीक्षण से पहले लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में मीडिया से बातचीत में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार आमजन के हित में काम कर रही है। यहीं कारण है कि केंद्र और हरियाणा में तीसरी बार जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपी है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में सरकार जनहित के काम में जुटी है। 

एक सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा पंजाब से अपने हक का पानी मांग रहा है, हम पंजाब का पानी नहीं मांग रहे हैं। पंजाब सरकार ओच्छी राजनीति कर रही है। पानी एक प्राकृतिक स्रोत से आ रहा है। बीबीएमबी के जरिए पानी का बंटवारा पहले से ही हो चुका है कि किस राज्य को कितना पानी मिलेगा। 

समय-समय पर बीबीएमबी इसकी समीक्षा करता है कि किस राज्य को पानी की उपलब्धता अनुसार कितना पानी दिया जा सकता है। पूर्व में अप्रैल से जून तक हरियाणा को साढ़े आठ हजार से लेकर नौ हजार क्यूसिक पानी मिलता रहा है। इस बार भी यह पानी दिया जा सकता है। पंजाब सरकार ने गलत तरीके से हरियाणा का पानी रोकने का काम किया। जिसकी वजह से पेयजल के पानी की किल्लत आई है। इसके बाजवूद जनस्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रदेश में पानी दे रहे हैं। कई जिलों में नहरी आधारित पेयजल आपूर्ति में पानी की कमी होने के बावजूद एक मैनेजमेंट सिस्टम बनाकर लोगों को पेयजल दिया गया। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम द्वारा एक भी बूंद न दिए जाने जैसी भाषा निंदनीय है। ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष के आरोपों को नकारते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सेना को खुली छूट दी, जिस कारण भारत की मजबूत सेना ने दुश्मन को करारा जवाब दिया। इस मौके पर उनके साथ विधायक सतपाल जांबा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष हजवाना, निधि मोहन, कृष्ण पिलनी भी मौजूद रहे।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Kaithal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD