गौ ग्रास सेवा समिति द्वारा सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से गौ हॉस्पिटल एवं गौशाला, फेज-1, मोहाली में रक्त दान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में ब्लड बैंक सिविल अस्पताल, फेज-6, मोहाली की पूरी टीम डॉ सानिया शर्मा एवं गगन शर्मा की अगवाई में सहयोगियों के साथ ब्लड कैंप के प्रबन्धन के लिए पहुंची।
शिविर में कुल 64 डोनर्स द्वारा रक्तदान किया गया, जिनमें से कई लोगों ने जीवन में पहली बार रक्तदान किया। गौ ग्रास सेवा समिति द्वारा सभी रक्तदान दाताओं को स्मृति चिह्न भेंट किया गया तथा सिविल अस्पताल द्वारा सर्टिफिकेट भी दिए गए। इसी के साथ-साथ हरियावल पंजाब पर्यावरण संरक्षण गतिविधि तथा भाई कन्हैया वेलफेयर सोसाइटी मोहाली की टीम द्वारा सभी रक्तदान दाताओं को औषधीय पौधे भी वितरित किए गए।
रक्तदान शिविर का यह पहला प्रयास था जिसमें डोनरो के सहयोग से सफल आयोजन रहा समिति ने सभी के सहयोग और प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया डोनर्स के लिए स्पेशल गोचर गऊशाला से देसी गौमाता का लस्सी,दूध,पनीर खाने के लिए परोसा गया डॉक्टरों की टीम के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी समिति द्वारा की व्यवस्था की डाक्टरो ने प्रसंशा की