Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'ठग लाइफ' के लिए स्नेहा शंकर ने एआर रहमान के साथ गाना किया रिकॉर्ड, बोलीं- ये किसी सपने जैसा!

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, AR Rahman, Sneha Shankar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 May 2025

Last updated on: May 20, 2025, 13:21 IST

'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स', 'सुपरस्टार सिंगर' और 'इंडियन आइडल सीजन 15' जैसे रियलिटी शोज में अपने गाने से लोगों का दिल जीतने वाली सिंगर स्नेहा शंकर ने ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान के साथ मिलकर एक गाना रिकॉर्ड किया है। 

यह गाना मशहूर फिल्म निर्देशक मणिरत्नम की आने वाली फिल्म 'ठग लाइफ' के लिए रिकॉर्ड किया गया है। स्नेहा शंकर मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर राम शंकर की बेटी हैं और दिग्गज संगीतकार श्री शंकरजी की पोती हैं। श्री शंकरजी, मशहूर शंकर-शंभू जोड़ी का हिस्सा थे, जो भारतीय संगीत में एक बड़ा नाम रहा है।

स्नेहा अपना पहला प्लेबैक डेब्यू कर रही हैं। इस कड़ी में स्नेहा ने कहा, ''मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं कोई सपना देख रही हूं। एआर रहमान सर के लिए गाना एक बहुत बड़ी बात है। जब से मैंने संगीत को समझना शुरू किया, तब से मैं उन्हें अपना आदर्श मानती हूं। 

वह मेरे पसंदीदा संगीतकारों में से एक हैं।''स्नेहा ने आगे कहा, "'मणिरत्नम' की फिल्म में अपनी आवाज देना मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं है। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा मौका मिलेगा। मैं बहुत खुश हूं, दिल से शुक्रगुजार हूं और खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं।

ये मेरे लिए किसी वरदान जैसा है।'' 17 मई को मणिरत्नम ने अपनी एक्शन फिल्म 'ठग लाइफ' का ट्रेलर रिलीज किया था। इस फिल्म में कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं। वह गैंगस्टर शक्तिवेल नायकर के रोल में दिखेंगे। ट्रेलर में शुरुआत कमल हासन की आवाज में बोले गए डायलॉग से होती है- 'तुमने मेरी जान बचाई, तुमने मुझे मौत के देवता से बचाया। 

हमारी दो नियति एक ही लिखी गई थी। तुम और मैं अब अंत तक एक ही बंधे हुए हैं।' दरअसल, एक छोटा बच्चा कमल हासन के किरदार की जान बचाता है, जिसे वह अपने साथ रख लेते हैं। लेकिन ट्रेलर जैसे-जैसे बढ़ता है, इस रिश्ते में टकराव देखने को मिलता है।

इस फिल्म में कई जाने-माने कलाकार सिलंबरासन, त्रिशा, जोजू जॉर्ज, अशोक सेलवन, अभिरामी अहम किरदारों में नजर आएंगे। मणिरत्नम की पिछली फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' थी, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म दो हिस्सों में बनी थी। 'पोन्नियिन सेलवन 2' की कहानी 1954 में लिखे गए उपन्यास 'पोन्नियिन सेलवन' पर आधारित थी, जिसे मशहूर लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति ने लिखा था।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , AR Rahman , Sneha Shankar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD