Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भ्रष्टाचार पर कसा शिकंजा: विजिलेंस ब्यूरो ने 25,000 रुपये रिश्वत लेते कानूनगो को किया रंगे हाथों काबू

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Sangrur Police, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 19 May 2025

Last updated on: May 20, 2025, 12:24 IST

भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की निरंतरता बनाए रखते हुए, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जिला संगरूर के सब-तहसील शेरपुर में तैनात क्षेत्र कानूनगो अवतार सिंह को 25,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। आज यहां यह खुलासा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम कानूनगो को जिला संगरूर की तहसील धूरी के गांव मलकू पट्टी के निवासी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंचकर बताया कि उसने अपने परिवार की कृषि योग्य भूमि को सभी कानूनी वारिसों में बांटने के लिए आवेदन दिया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त मुलजिम अवतार सिंह पहले ही उससे 18,000 रुपये रिश्वत के तौर पर ले चुका है और उसके आवेदन पर कार्रवाई करने के बदले 25,000 रुपये की और मांग कर रहा है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त मुलजिम को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में, उक्त दोषी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

उसे कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Sangrur Police , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD