Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

नशे के खिलाफ ज़मीनी जंग: ज़िले के 21 गांवों में निकाली गई नशा मुक्ति यात्राएं

कैबिनेट मंत्री, सांसद, डिप्टी स्पीकर व विधायकों के नेतृत्व में हुए जागरूकता समागम

Dr Ravajot Singh, Sham Chaurasi, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Bram Shanker Jimpa, Raj Kumar Chabbewal, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 18 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 17:33 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के तहत रविवार को होशियारपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नशा मुक्ति यात्राओं का आयोजन किया गया। यह यात्राएं जिले के 21 गांवों में निकाली गईं, जिनमें स्थानीय विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शामचौरासी विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह के नेतृत्व में बुल्लोवाल, फतोवाल और पथियालियां गांवों में नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली गई।चब्बेवाल क्षेत्र में सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और विधायक डॉ. इशांक ने भूंगरनी, हेरियां और पंडोरी कद्द गांवों में यात्राओं का नेतृत्व किया।गढ़शंकर में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने डगाम, देनोवाल कलां और फतेहपुर कलां गांवों में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।

होशियारपुर में विधायक ब्रम शंकर जिम्पा के नेतृत्व में बसी दौलत खां, नारू नंगल और कौंडला गांवों में रैली आयोजित की गई। टांडा क्षेत्र में विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने पट्टी तलवंडी सल्ला, तलवंडी डड्डीयां और शहबाजपुर गांवों में अभियान चलाया।दसूहा में विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण ने चंडीदास, कोलोवाल और जलोटा गांवों में नशा मुक्ति यात्राएं निकाली।मुकेरियां क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र इंचार्ज प्रो. जी.एस. मुल्तानी ने दोलोवाल, जमालपुर और कमालपुर गांवों में रैली का संचालन किया। 

सभी जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि नशा पंजाब की जड़ों को खोखला कर रहा है और इससे लड़ाई केवल सरकार नहीं, बल्कि पूरे समाज को मिलकर लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और पुनर्वास केंद्रों के माध्यम से पीड़ित युवाओं को मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रही है।सरकार का उद्देश्य है कि इस तरह की निरंतर जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से पंजाब को नशामुक्त और स्वस्थ समाज की दिशा में अग्रसर किया जाए।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि यह सिर्फ एक समागम नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ जनआंदोलन है। हम हर गांव, हर गली में जाकर युवाओं को जागरूक करेंगे कि उनका असली भविष्य खेल, शिक्षा और रोजगार में है, न कि नशे की दलदल में। इस दौरान हर गांव में लोगों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारे लगाए। युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने इन यात्राओं को जनांदोलन का रूप दे दिया

 

Tags: Dr Ravajot Singh , Sham Chaurasi , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Bram Shanker Jimpa , Raj Kumar Chabbewal , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD