Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नशा तस्करों की पीठ थपथपाने वालों ने पंजाब को बर्बाद कर दिया-केजरीवाल ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया

नशों की आपूर्ति लाइन तोड़ने के बाद राज्य सरकार का ध्यान अब पुनर्वास पर केंद्रित

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Arvind Kejriwal, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Jalalpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जलालाबाद (होशियारपुर) , 17 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 11:35 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि पिछली सरकारों की नशा तस्करों से मिलीभगत होने के कारण नशों ने राज्य को अपनी चपेट में ले लिया था। नशा मुक्ति यात्रा के दौरान जन समूह को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के हालात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों द्वारा बहुत ही भावुक लहजे में दुख-तकलीफें साझा की गईं जिससे सिद्ध होता है कि पिछली सरकारों ने नशों से निपटने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। 

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की इस अनदेखी के कारण ही नशों की लानत ने पैर पसार लिए थे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली सरकारों ने न सिर्फ नशा बेचने वालों को संरक्षण दिया बल्कि उन्होंने खुद अपने सरकारी वाहनों में यह कारोबार चलाया। 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार नशों के खतरे के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई कर रही है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने नौजवानों को इस लानत का शिकार नहीं होने देगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नशों की आपूर्ति लाइन तोड़ने के उपरांत राज्य सरकार का मुख्य ध्यान अब नशा पीड़ितों के पुनर्वास पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही नशा छुड़ाओ केंद्रों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नशों की यह बुराई रातों-रात नहीं पैदा हुई बल्कि सालों से इसने अपने पैर पसारे हैं, जिससे पिछली सरकारों के दौरान अनगिनत परिवार नशों के शिकार हुए। उन्होंने कहा कि नशों ने राज्य की कई पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया है, जिससे उनके परिवारों को बेहद दुख सहना पड़ा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार न सिर्फ नशे की आपूर्ति लाइन तोड़ रही है बल्कि राज्य सरकार नशा पीड़ितों के पुनर्वास पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। 

उन्होंने आगे कहा कि इस समस्या को आम लोगों के सक्रिय सहयोग से ही हल किया जा सकता है।'आप' के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि नशों के खात्मे के लिए राज्य सरकार दोहरी नीति अपनाएगी, जिसके तहत एक तरफ नशा तस्करी को रोका जाएगा और दूसरी तरफ नशों की लानत से निपटने के लिए नौजवानों की सकारात्मक ऊर्जा को सही दिशा में लगाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब पंजाब नशों की दलदल से बाहर होगा और देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह समय की मांग है कि पंजाब दुनिया भर में अपनी पुरातन शान फिर बहाल करे और हर क्षेत्र में दुनिया का ध्वजवाहक बनकर उभरे।दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ मुहिम की शानदार सफलता के लिए भी बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह देखकर बड़ी तसल्ली होती है कि वह गांव जो नशों के मारू प्रभाव के तहत थे, अब राज्य सरकार के साझा प्रयासों के कारण नशा मुक्त हो रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली राज्य सरकारों द्वारा नशा तस्करों को संरक्षण दिया जाता था, पर अब 10,000 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से 8500 बड़ी मछलियां हैं।‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि नशों के विरुद्ध जंग को जमीनी स्तर पर ले जाया जाएगा और राज्य के लगभग 13000 गांवों से संपर्क बनाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि नौजवानों की ऊर्जा को सकारात्मक ढंग से इस्तेमाल करने के लिए पंजाब सरकार राज्य के हर गांव में स्टेडियम बनाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करने के लिए 3000 बड़े गांवों में 3000 जिम बनाए जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य ने पहले ही अपने नौजवानों को लगभग 54000 नौकरियां दी हैं और अब हर गांव में नौजवानों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने के लिए सुचारू योजना बनाई गई है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Arvind Kejriwal , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Jalalpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD