Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘उड़ता पंजाब’ से ‘बदलता पंजाब’: ‘आप’ ने नशों के केंद्र बिंदुओं को नशा मुक्त क्षेत्रों में बदला: अरविंद केजरीवाल

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम लोक लहर में बदली: यदि हम मर भी जाएँ तो भी नशों का मुकम्मल खात्मा होकर रहेगा: केजरीवाल

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Arvind Kejriwal, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.बी.एस. नगर , 16 May 2025

Last updated on: May 17, 2025, 17:37 IST

पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज लोगों के सक्रिय समर्थन से नशों के विरुद्ध जंग को गाँव और गली स्तर पर ले जाने का ऐलान किया।

कस्बा लंगड़ोआ (एसबीएस नगर) में एकत्रता को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशों की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है और अब वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब में से नशों का मुकम्मल खात्मा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति यात्रा के तहत राज्य के हर गाँव और कस्बे तक पहुँच की जाएगी ताकि नशों के विरुद्ध इस जंग में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को शामिल करके पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाया जा सके। 

अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब राज्य सरकार के सख़्त यत्नों के चलते, पंजाब न सिर्फ़ नशा मुक्त होगा, बल्कि हर पक्ष से देश का अग्रणी राज्य भी बनेगा। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को युद्ध नशे के विरुद्ध की शानदार सफलता के लिए बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि राज्य सरकार के ठोस यत्नों के चलते जिन गाँवों में नशे के केंद्र थे, अब नशों से मुक्त हो रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले बॉलीवुड फ़िल्में नशों की दलदल के हालात पर बनने लग गई थीं, अब समय बदल गया है और राज्य के नौजवान खेलों के क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पिछली सरकारों के मंत्री नशे के सौदागरों की सरपरस्ती करते थे और यहाँ तक कि अपनी सरकारी गाड़ियों में नशे बेचते/सप्लाई करते थे। उन्होंने आगे कहा कि अब पुलिस द्वारा क्विंटलों की मात्रा में नशे ज़ब्त किए जा रहे हैं और दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ताकि और अपराधियों के लिए मिसाल कायम की जा सके। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले के समय के उलट जब नशे के सौदागरों को सरकार द्वारा बचाया जाता था, अब ‘आप’ सरकार द्वारा 10,000 नशा तस्कर, जिनमें 8500 बड़ी मछलियाँ हैं, को गिरफ़्तार किया गया है।दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने दृढ़ संकल्प लिया था कि पंजाब में किसी को भी नशा बेचने की इजाज़त नहीं दी जाएगी और सरकार इस कार्य में सफल रही है। 

उन्होंने कहा कि नशा तस्कर ख़तरनाक अपराधी हैं पर हमने अपनी जान की परवाह किए बिना उनके विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नशों के विरुद्ध इस लड़ाई में हमारी जान जा सकती है पर हम यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य में से नशों का पूरी तरह सफ़ाया हो जाए।

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि समय आ गया है जब हम सभी को आगे आकर नशों के विरुद्ध इस जंग में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की जायदादें ज़ब्त/नष्ट कर दी गई हैं और यह मुहिम आने वाले समय में भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अब ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को जन आंदोलन में बदला जा रहा है, जिसके लिए लोगों के सक्रिय समर्थन की ज़रूरत है। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नशों के विरुद्ध जंग को ज़मीनी स्तर पर ले जाया जाएगा और राज्य के लगभग 13000 गाँवों के लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों की बेअंत ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए राज्य सरकार राज्य के हर गाँव में एक स्टेडियम बनाएगी। 

उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए राज्य के 3000 बड़े गाँवों में 3000 जिम बनाए जाएँगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य ने पहले ही नौजवानों को लगभग 54000 नौकरियाँ दी हैं और सरकार ने हर गाँव के नौजवानों के लिए रोज़गार को सुनिश्चित करने के लिए बड़े स्तर पर योजना बनाई है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Arvind Kejriwal , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD