Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा में बीजेपी की कमजोर सरकार है और दिल्ली में बैठे लोग इसे चला रहे हैं : चौ. अभय सिंह चौटाला

25 मई तक पानी नहीं मिला तो बॉर्डर से पंजाब के किसी भी सरकारी वाहन को गुजरने नहीं देंगे, अगर जरूरत पड़ी तो हम पंजाब का हर वाहन रोक देंगे

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 May 2025

Last updated on: May 17, 2025, 17:01 IST

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमारे जवानों ने बड़ी बहादुरी से आतंक का बदला लिया। मैं हमारे जवानों को बधाई देता हूं। पानी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी की कमजोर सरकार है और दिल्ली में बैठे लोग इसे चला रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कई बार कहा कि हम पानी लेकर रहेंगे। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया क्योंकि इनका प्रदेश बनाने में कोई सरोकार नहीं था। 

चौधरी देवीलाल ने एक लड़ाई लड़ी तब हमें हरियाणा प्रदेश मिला। तब पानी का बंटवारा भी हुआ था। पंजाब के मुख्यमंत्री ने वाहवाही लेने के लिए हमारा पानी कम कर दिया है। जब एक चीफ इंजीनियर वहां गया तो उन्होंने उसे बंधक बना लिया। राष्ट्रीय पार्टियां हरियाणा में दोहरी राजनीति करती हैं। इनके बयान पंजाब में अलग और हरियाणा में अलग हैं। 

पंजाब के वाहन हरियाणा में आते जाते हैं। जब वो हमारा पानी रोक सकते हैं हम भी उनके वाहन रोक सकते हैं। अगर प्रदेश के लोग पानी की कमी से परेशान होंगे तो इनेलो हाथ पर हाथ रख कर नहीं बैठ सकती। हम राज्यपाल से मिलेंगे और उनके सामने यह मांग उठाएंगे कि वे सरकार पर दबाव बनाएं और हरियाणा तो पानी दिलाएं। अगर 25 मई तक पानी नहीं मिला तो हम हरियाणा- पंजाब के जो बॉर्डर हैं वहां से हम पंजाब के किसी भी सरकारी वाहन को गुजरने नहीं देंगे। 

यह एक दिन के लिए होगा। अगर फिर भी पानी नहीं मिलता तो इसे आगे बढ़ाएंगे। हम संघर्ष करेंगे और इसे एसवाईएल से भी जोड़ेंगे। बीबीएमबी हमारा एक सदस्य होता था। जो हरियाणा की मांग उठाता था लेकिन हरियाणा की भाजपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उसके रिटायर होने के बाद कोई सदस्य वहां नहीं लगाया। हमें अगर जरूरत पड़ी तो हम पंजाब का हर वाहन रोक देंगे। सरकार को इस पर सत्र बुलाना चाहिए था।

भूपेंद्र हुड्डा सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए थे। लेकिन उनके बाद उन्होंने क्या किया? उन्होंने कुछ नहीं किया। पंजाब की कैबिनेट में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पिता मंत्री थे। उन्होंने उन कागजों पर साइन किए थे जिसमें लिखा था कि हरियाणा अलग प्रदेश नहीं बनना चाहिए। ये लोग तो हरियाणा बनाना ही नहीं चाहते थे। ऐसी पार्टियों से कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि हरियाणा का हक दिलाएंगे।

हरियाणा सरकार अपने हिस्से का 9 हजार क्यूसेक पानी तो ले नहीं पा रहे और बात करते हैं 10 हजार क्यूसेक की। आज हमें एसवाईएल का पानी नहीं मिल रहा। इसके लिए केंद्र सरकार और हमारे सांसद भी जिम्मेदार हैं। जेजेपी को लेकर कहा कि अगर उन्होंने पोस्टर पर ओम प्रकाश चौटाला का फोटो लगाया तो मेरे पैर में जूत है। चौटाला साहब कह कर गए थे कि ये पार्टी के गद्दार हैं। गद्दार कैसे चौटाला साहब का फोटो लगा सकते हैं।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD