Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

सेना की खुली भर्ती रैली 22 से 28 मई तक कुल्लू में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कुल्लू , 09 May 2014

Last updated on: May 09, 2014, 00:00 IST

ढालपुर स्पॉर्ट्स ग्राउंड, कुल्लू में 22 से 28 मई 2014 तक सेना भर्ती कार्यालय, मण्डी द्वारा सेना के लिए खुली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है । मण्डी, कुल्लू तथा लाहौल-स्पिति जिलों के उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती रैली  आयोजित की जा रही है । सेना भर्ती कार्यालय, मण्डी के भर्ती निदेशक कर्नल एस डी माथुर ने यहां एक प्रैस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेना की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष व पारदर्शी होती है। अतः भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार व उनके अभिभावक भर्ती से संबंधित किसी दलाल या अन्य किसी भी संदिग्ध व्यक्ति झांसों में न आएं।

उन्होंने बताया कि यह भर्ती रैली सेना में  सैनिक सामान्य ड्यूटी (जी.डी.), सैनिक लिपिक/ स्टोर कीपर वर्ग और डी. एस. सी.  वर्ग के पदों के उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा । कर्नल माथुर ने बताया कि सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए 22 मई को कुल्लू तथा लाहौल-स्पिति जिलों के उम्मीदवारों, 23 मई को मंडी जिला के सदर मण्डी, चच्योट, थुनाग तथा लडभडोल तहसील के उम्मीदवारों तथा 24 मई को मण्डी जिला के सुन्दरनगर, जोगिन्द्रनगर, पधर, संधोल, सरकाघाट तथा करसोग तहसील के उम्मीदवारों की भर्ती की जायेगी । 25 मई को सोल्जर लिपिक/स्टोर कीपर के पदों के लिए मण्डी जिला के उम्मीदवारों की भर्ती की जायेगी जबकि 26 मई को जिला कुल्लू तथा लाहौलस्पिति के उम्मीदवारों के लिए सोल्जर लिपिक/स्टोर कीपर  वर्ग की भर्ती होगी तथा साथ ही साथ डी. एस. सी.  वर्ग के उम्मीदवारों की भर्ती भी होगी । 

इन्हीं दिनों इन क्षेत्रों के सेवारत सैनिक, भूतपूर्व सैनिक, युद्ध विधवाओं के पुत्रों, एन.सी.सी. प्रमाण पत्र धारक तथा खेल प्रमाण पत्र धारक भी सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि सैनिक सामान्य ड्यूटी वर्ग के लिए उम्मीदवार की आयु भर्ती वाले दिन साढे 17 वर्ष से 21 वर्ष के मध्य होनी चाहिए यानि उम्मीदवार का जन्म 22 मई 1993 से 21 नवम्बर 1996 के बीच हुआ होना चाहिए । उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता दसवी कक्षा में कुल योग का कम से कम 45 प्रतिशत अंक तथा प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक के साथ उर्तीण होना आवश्यक है। अगर उम्मीदवार 12 वीं या उससे अधिक योग्यता रखता है तो प्रतिशत लागू नही होगा । लाहौल-स्पिती और गोरखा उम्मीदवारों के लिए केवल 10 वीं पास होना अनिवार्य है । 

सैनिक लिपिक/ स्टोर कीपर के लिए उम्मीदवार की आयु भर्ती के दिन साढे 17 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए यानि उम्मीदवार का जन्म 22 मई 1991 से 21 नवम्बर 1996 के बीच हुआ होना चाहिए । उम्मीदवारों को 12 वीं  की परीक्षा   50 प्रतिशत  अंकों के साथ उर्तीण होना चाहिए तथा हर विषय में कम से कम40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए होने चाहिए । उम्मीदवार कोे  अंग्रेजी तथा गणित /एकाउण्टेन्सी/ बुक कीपिंग में दसवीं या बाहरवीं कक्षा के हर विषय में40 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

उम्मीदवार भर्ती वाले दिन अपने साथ शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, हिमाचली निवास प्रमाण पत्र, डोगरा जाति प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, 12 रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ सहित सभी प्रमाण पत्रों की दो सत्यापित फोटोकापी साथ लानी होगी ।कर्नल माथुर ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि को प्रातः 5.00 बजे रैली स्थल पर पहुंच जाएं । प्रातः 8.00 बजे के बाद भर्ती स्थल का गेट  बंद कर दिया जायेगा ।  सफल उम्मीदवारों की 31 अगस्त 2014 को वल्लभ राजकीय  महाविद्यालय मण्डी में प्रातः 9.00 बजे लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी ।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD