Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पाक पीएम ने उतारी प्रधानमंत्री मोदी की 'नकल', सैनिकों के दिखे साथ तो झूठ का हुआ पर्दाफाश

Shehbaz Sharif, Pakistan Prime Minister, Operation Sindoor, India Pakistan Conflict, Pakistan Drone Attack, Indian Army Response, Line of Control, LoC, Indian Air Defence, Pakistan Missile Strike, Indo Pak Border Tensions
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 May 2025

Last updated on: May 15, 2025, 17:47 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार शाम पंजाब प्रांत के सियालकोट स्थित आर्मी कैंप का दौरा किया और सैनिकों से मुलाकात की। शरीफ का यह कार्यक्रम पाकिस्तानी रक्षा बलों के लिए मनोबल बढ़ाने वाला हो सकता था। लेकिन स्थान, माहौल और पृष्ठभूमि का चुनाव उनके लिए 'शर्मनाक और अपमानजनक' साबित हुआ।

शहबाज शरीफ का पाकिस्तानी सैनिकों के पास पहुंचना और उन्हें संबोधित करने के माध्यम से दुनिया को संदेश देने के तरीके को 'भारतीय पीएम की नकल' के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पंजाब एयरबेस पहुंचे थे, तो उससे भारतीय सैन्य शक्ति को मजबूती मिली। 

उनके संबोधन से निकले संदेश ने दुनिया पर असर डाला था, लेकिन इसी कार्यक्रम की नकल कर पहुंचे शहबाज अपनी सेना की जग हंसाई करा बैठे। पाकिस्तान 'ऑपरेशन सिंदूर' से हुई हानि को छुपाने में पूरी तरह विफल रहा। भारत ने 10 मई की सुबह पाकिस्तान के कई एयरबेसों पर हमला किया था। 

पाकिस्तान ने नुकसान के सच को छुपाया और भारतीय जेट विमानों को मार गिराने का झूठा दावा किया। पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के एक जवान को पकड़ने का भी दावा किया, जिसे भारत सरकार ने नकार दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब स्थित एयरबेस के दौरे ने पाकिस्तान के दावे को झूठा साबित कर दिया था। 

यह वही 'आदमपुर एयरबेस' है जिसे पाकिस्तानी सेना नष्ट करने का दावा कर रही थी। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को आदमपुर एयरबेस का दौरा किया था और भारत की प्रसिद्ध वायु रक्षा प्रणाली और लड़ाकू विमानों की पृष्ठभूमि में सैनिकों से मुलाकात की थी। 

वहीं शहबाज शरीफ ने अपने सैनिकों से सुनसान जगह पर बातचीत की, जहां कुछ टैंक और विमान दूर खड़े थे। दोनों देशों के पीएमओ ने अपने-अपने प्रधानमंत्रियों की सैनिकों को संबोधित करते हुए तस्वीर साझा की है, जिससे यह साबित हो रहा है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। 

उसके एयरबेस और एयरफील्ड को भी भारी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के पीएमओ ने शहबाज शरीफ की सैनिकों के साथ तस्वीरें साझा कीं, लेकिन किसी हवाई पट्टी या रनवे की नहीं, जिससे यह पता चलता है कि भारतीय हमलों में उनके हवाई क्षेत्रों को भारी नुकसान हुआ है।

एकमात्र प्रमुख तस्वीर शहबाज शरीफ की थी, जो सुनसान मैदान में सेना के टैंक पर खड़े होकर सैनिकों को संबोधित कर रहे थे। शरीफ की पाकिस्तानी जवानों के साथ मुलाकात का सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर मजाक उड़ाया है। यूजर्स शहबाज को नकलची बताते हुए कह रहे हैं कि यह भारत की शैली है जो वीर सैनिकों की प्रशंसा के लिए अपनाई जाती है। 

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ऐसा करने में पूरी तरह असफल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदमपुर एयरबेस से जो तस्वीर आई थी, उसने दुनिया को साफ और स्पष्ट संकेत दे दिया था। पीएम की एस-400 डिफेंस सिस्टम और मिग-29 के साथ आई तस्वीरों ने भारतीय वायुसेना की ताकत का एहसास दुनिया को कराया था। 

हवाई पट्टी पर हरक्यूलिस विमान भी उतरा, जो पाकिस्तान के एयरबेस तबाह करने के वादे को झूठा साबित करता है और पाकिस्तान की नाटकीयता और आडंबरपूर्ण बयानबाजी को उजागर करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरबेस से दमदार भाषण दिया था। 

उन्होंने कहा था- "जब हमारे सैनिक ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाते हैं, तो दुश्मन डर से कांप उठता है। बहादुर जवानों को सलाम करता हूं और दुश्मनों को यह कहता हूं कि ‘घर में घुस के मारेंगे।’" ये संदेश स्पष्ट रूप से पाकिस्तान के लिए था। 

भारतीय सेना के सामने 10 मई को पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हवाई अड्डों को जो नुकसान पहुंचाया था, उसकी खबरें दो अमेरिकी दैनिक अखबारों - द न्यूयॉर्क टाइम्स और द वाशिंगटन पोस्ट में भी छपी थीं।

 

Tags: Shehbaz Sharif , Pakistan Prime Minister , Operation Sindoor , India Pakistan Conflict , Pakistan Drone Attack , Indian Army Response , Line of Control , LoC , Indian Air Defence , Pakistan Missile Strike , Indo Pak Border Tensions

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD