Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

एस.एस.पी. जालंधर (ग्रामीण) ने नए पेंशन दफ्तर का उद्घाटन किया

Punjab Admin, Harvinder Singh Virk, Senior Superintendent of Police, SSP Jalandhar, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 14 May 2025

Last updated on: May 15, 2025, 12:14 IST

जालंधर ग्रामीण पुलिस दफ्तर में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, आज  नए पेंशन कार्यालय का उद्घाटन जिला पुलिस प्रमुख एस.एस.पी हरविंदर सिंह विर्क द्वारा किया गया। इस अवसर पर एस.पी. जांच सरबजीत राय और एस.पी. मुख्यालय परमिंदर सिंह हीर मौजूद थे। 

उद्घाटन समारोह में पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। नए पेंशन कार्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य पुराने कर्मचारियों की समस्याओं को सुनना, उन्हें उचित सहायता प्रदान करना तथा पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं को सुचारू बनाना है।

उद्घाटन के अवसर पर एस.एस.पी. ने जानकारी देते हुए बताया कि पुराने अधिकारी व कर्मचारी हमारे विभाग की विरासत है। उनकी सेवा का सदैव सम्मान होना चाहिए। नया पेंशन सेल उनके लिए एक सीधा प्लेटफॉर्म होगा, जहां वे बिना किसी परेशानी के अपनी समस्याएं उठा सकेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में यदि किसी को व्यक्तिगत या विभागीय मदद की आवश्यकता हो तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त गुरनाम सिंह (पी.पी.एस.) को जालंधर ग्रामीण पेंशन एसोसिएशन का नया अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। 

उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में एसोसिएशन और भी मजबूत होगी। कार्यक्रम के अंत में सभी पुराने पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। पेंशन एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह व सदस्यों ने उपस्थित अधिकारियों का धन्यवाद किया।

 

Tags: Punjab Admin , Harvinder Singh Virk , Senior Superintendent of Police , SSP Jalandhar , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD