Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

नकली शराब के विरुद्ध पंजाब की लड़ाई को मिली बड़ी सफलता

पटियाला पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा 600 लीटर मीथेनॉल केमिकल जब्त

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Patiala  Police, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तेपला, (शंभू, राजपुरा, पटियाला) , 13 May 2025

Last updated on: May 14, 2025, 13:34 IST

नकली और जहरीली शराब के विरुद्ध पंजाब की लड़ाई को आज बड़ी सफलता मिली है। इस लड़ाई के तहत महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पटियाला जिला पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर 600 लीटर मीथेनॉल केमिकल की बड़ी खेप जब्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है, इस पकड़े गए मीथेनॉल केमिकल का उपयोग अवैध शराब के उत्पादन में किए जाने का संदेह है। यह खुलासा पटियाला के जिला पुलिस प्रमुख वरुण शर्मा ने किया।

बाबा बंदा सिंह बहादुर शंभू-बनूड़ रोड पर तेपला पुलिस चौकी के पास पकड़े गए ट्रक के पास प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य को नशा मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे मुहिम 'युद्ध नशों विरुद्ध' के तहत नकली शराब के कारोबार को रोकने के लिए पटियाला पुलिस ने डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों के तहत यह बरामदगी की है।

एसएसपी ने बताया कि आज सुबह अमृतसर के मजीठा में नकली शराब की दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आने के बाद डीआईजी बॉर्डर रेंज द्वारा यह सूचना मिली थी कि दिल्ली के ट्रांसपोर्ट नगर से मीथेनॉल केमिकल की खेप पंजाब आ रही है, इस पर डीजीपी पंजाब द्वारा आदेश मिलने पर पटियाला पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर तुरंत चौकसी बरतते हुए नकली शराब के तस्करों के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मीथेनॉल की खेप को जब्त कर लिया है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से पंजाब आ रहे इस ट्रक नंबर पीबी 10 एच 1577 को तेपला के पास घेरकर तलाशी के दौरान बाकी और बहुत सारे सामान में छिपाकर रखे गए तीन ड्रमों में से यह 600 लीटर मीथेनॉल केमिकल बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

एसएसपी वरुण शर्मा ने आगे बताया कि प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि मीथेनॉल की यह खेप दिल्ली से लाई जा रही थी, जिसके तार मजीठा नकली शराब से जुड़े होने का संदेह है और अगर यह आगे अपने स्थान पर पहुंच जाती तो इससे तैयार होने वाली नकली और जहरीली शराब तैयार करके बेचने से और भी सैकड़ों लोगों की मौत हो सकती थी।

एसएसपी ने कहा कि नकली शराब के तस्करों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के दौरान एसपी डी गुरबंस सिंह बैंस, डीएसपी हरमनजीत सिंह चीमा, आबकारी विभाग के सहायक कमिश्नर राजेश ऐरी की निगरानी में इस टीम में आबकारी ईटीओ रूपिंदरजीत सिंह, थाना शंभू के प्रमुख इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह, आबकारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह, गोपाल शर्मा और रजनीश कुमार सहित आबकारी पुलिस और तेपला चौकी इंचार्ज जजविंदर सिंह शामिल थे।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Patiala Police , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD