Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

नायब सिंह सैनी की अगुवाई में पंचकूला में निकाली गई "तिरंगा यात्रा: 'एक यात्रा देशभक्ति के नाम"

बच्चों, महिलाओं सहित हजारों की संख्या में लोगों ने की भागीदारी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Dr Arvind Kumar Sharma,Krishan Lal Panwar,Mahipal Dhanda,Shyam Singh Rana,Ranbir Gangwa,Krishan Kumar Bedi, Gian Chand Gupta, Mohan Lal Badoli, Panchkula
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पंचकूला , 13 May 2025

Last updated on: May 13, 2025, 16:35 IST

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता पर देशवासियों को बधाई दी और इसे राष्ट्र की गरिमा, शौर्य और आत्मसम्मान का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता ने भारत के राष्ट्रीय संकल्प, सैनिकों की वीरता और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की दृढ़ता को विश्व पटल पर स्थापित किया है। यह पूरे देश के लिए गौरव, आत्मसम्मान और वीरता का उत्सव है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में "तिरंगा यात्रा - एक यात्रा देशभक्ति के नाम" के आरंभ से पहले यवनिका टाउन पार्क में उपस्थिजन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री की अगुवाई में सेक्टर - 5 स्थित यवनिका टाउन पार्क से भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारों के साथ यात्रा आरंभ हुई और मेजर संदीप शांकला मेमोरियल पर जाकर सम्पन्न हुई। 

इस यात्रा में बच्चों, महिलाओं सहित हजारों लोगों ने भागीदारी की और देश के वीर सैनिकों को नमन किया। मेजर संदीप शांकला मेमोरियल पर मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रीगणों ने माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और जवानों की वीरता व साहस को नमन किया।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे सैनिकों ने राष्ट्र को जख्म देने वालों को कड़ा सबक सिखाया है। उन्होंने भारत माता की आन-बान और सम्मान के प्रतीक राष्ट्र ध्वज तिरंगे को झुकने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा भारत माता के गौरव का उत्सव है। यह राष्ट्र के आत्मसम्मान और शौर्य का उत्सव है। 

यह हमारी राष्ट्रीय चेतना, एकता और स्वाभिमान की अभिव्यक्ति है। यह उन रणबांकुरों को समर्पित है, जिन्होंने दुश्मन को उसकी भाषा में जवाब दिया। यह हमें हर क्षण देशभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे बहादुर सैनिकों ने जिस साहस, निष्ठा और अनुशासन के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया, वह केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय गरिमा का प्रतीक बन गया है। 

प्रधानमंत्री का यह स्पष्ट संदेश पूरी दुनिया ने सुना कि ''भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगा।'' यही नए भारत का आत्मविश्वास है और विकसित भारत की पहचान है।

'ऑपरेशन सिंदूर' भारत की सैन्य रणनीति और सैनिकों के शौर्य का अद्वितीय उदाहरण

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह ऑपरेशन भारत की सैन्य रणनीति, प्रधानमंत्री के नेतृत्व की कुशलता और सैनिकों के शौर्य का अद्वितीय उदाहरण है। इसमें आतंकवादियों के कई अड्डों को नेस्तनाबूद किया गया। पाकिस्तान को यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारत की संप्रभुता पर हमला करने की कीमत बहुत बड़ी होती है। 

जब बात देश की सुरक्षा की आती है, तो भारत कोई समझौता नहीं करता। ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने युद्ध की परिभाषा ही बदल दी। उन्होंने कहा कि गैर-सैन्य कार्रवाई में सिंधु जल संधि निलंबित की गई। कलाकार, वीजा, व्यापार सब कुछ बंद किया। पाक नागरिकों की वापसी की, अटारी बॉर्डर सील किया, आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया और पाकिस्तान को पूरे संसार से अलग-थलग कर दिया। 

यह युद्ध नहीं था। यह नए भारत का प्रतिशोध था। हमारी सेनाओं ने सिर्फ मिसाइलें नहीं छोड़ीं, उन्होंने ऐसा संदेश दिया जो अमेरिका और चीन तक गूंज उठा। यह है नया भारत, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सशक्त भारत। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस दिन ऑपरेशन सिन्दूर शुरू किया गया उस दिन सीता नवमी थी और मंगलवार का दिन भी। 

नवमी के दिन नौ ठिकानों पर हमला किया। पहलगाम में बहन-बेटियों के सिंदूर उजाड़े गये थे, इसलिए इस ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखा गया और सीता नवमी व मंगलवार का दिन ही था जिस दिन यह हमला किया गया। इस ऑपरेशन सिंदूर की प्रेस ब्रीफिंग सिंदूर को अपना सौभाग्य मानने वाली आर्मी की महिला अधिकारी सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने की।

भारत युद्ध का पक्षधर नहीं है, लेकिन जब तक शांति को कमजोरी समझा जाएगा, तो भारत चुप नहीं रहेगा

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहलगाम में महिलाओं को जिंदा छोड़कर आतंकवादियों ने कहा था कि मोदी को जाकर बता देना। अब मोदी ने उन्हें बता दिया है कि भारत की अस्मिता पर आंख उठाने वालों का क्या हाल होता है। उन्होंने पाकिस्तान में बैठे दानव मिटा दिये। 

उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सीजफायर की बात हुई, तो भारत ने फिर संयम और शांति की मिसाल पेश की। वह केवल एक सैन्य निर्णय नहीं, बल्कि मानवीयता की ओर उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। यह हमारे देश की परिपक्वता, विवेकशीलता और आत्मबल का प्रमाण है। 

प्रधानमंत्री ने संसार को भी बताया है कि हम आतंक के खिलाफ हैं और इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह दिखाता है कि भारत युद्ध का पक्षधर नहीं है, लेकिन जब तक शांति को कमजोरी समझा जाएगा, तो भारत चुप नहीं रहेगा। यही शौर्य और संयम भारत को एक महान राष्ट्र बनाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सोच और संकल्प को दी नई दिशा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नए भारत की सोच और संकल्प को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिशा दी है। उनके नेतृत्व का ही परिणाम है कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जा रही है, सेना का सशक्तिकरण किया गया है और दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया कि उन्होंने देश को न सिर्फ आत्मनिर्भर बनाया बल्कि आत्मगौरव से भर दिया। 

हमारे देश का आत्मबल हमारी सेना है। जब हम चैन की नींद सोते हैं, तो हमारे जवान सीमा पर अपनी नींद कुर्बान करते हैं। हम अपने बच्चों को रोज स्कूल छोड़ते हैं, और वे अपने बच्चों से महीनों नहीं मिलते। जब हम तिरंगा यात्रा करते हैं, तब वे तिरंगे को अपने सीने से लगाकर शहीद हो जाते हैं। उनका साहस, उनका पराक्रम भारत की असली पूंजी है।

मुख्यमंत्री ने उन परिवारों को प्रणाम किया जिन्होंने अपने बेटे, भाई, पति को देश की रक्षा के लिए समर्पित किया और देश के नागरिकों को भी धन्यवाद किया, जिनकी एकता और अनुशासन ने इस संकट की घड़ी में संभालकर रखा।

तिरंगा यात्रा देशभक्ति और सैनिकों के सम्मान का प्रतीक- मोहन लाल कौशिक

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत ने जो लड़ाई लड़ी और जिस पराक्रम व साहस के साथ लड़ी, आज हम सब इस यात्रा के माध्यम से हमारे वीर सैनिकों को सलाम कर रहे हैं। यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति और सैनिकों के सम्मान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने जो पराक्रम साहस करके दिखाया उनके सम्मान में हम इस यात्रा में शामिल हुए हैं। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की अगुवाई में लगभग 2 किलोमीटर तक हम सभी पैदल मार्च करेंगे।

वीर सैनिकों को समर्पित तिरंगा यात्रा - मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा उन सभी वीर सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान इस देश के लिए दिया है। यह यात्रा उन सभी सेनानियों को भी समर्पित है, जो देश की सरहदों पर लड़ रहे हैं और दिन-रात अपना खून पसीना एक रहे हैं, जिससे हम शांति से अपने घर में चैन की नींद सो सकें। 

यह यात्रा उन सभी निर्दोष भारतवासियों, जिनकी निर्मम हत्या आतंकवादियों ने बहुत ही कायरतापूर्ण अंदाज में की, उनको समर्पित है। इस यात्रा के द्वारा हम स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि हमारे इरादे बुलंद और बहुत मजबूत है और देश का एक-एक नागरिक अपने देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान की बलि देने के लिए पीछे नहीं हटेगा। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोद ने देश के नाम संबोधन दिया और उसमें उन्होंने जो संदेश दिया उसमें तीन मुख्य बिंदु थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समय युद्ध का नहीं है, लेकिन यह समय आतंकवाद का भी नहीं है। टेरर के साथ ट्रेड और टॉक नहीं चल सकती। लहू और जल एक साथ नहीं बह सकते। अब बात होगी तो सिर्फ पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर और उसमें पनप रहे आतंकवाद के प्रति होगी।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, श्री महीपाल ढांडा, डॉ. अरविंद शर्मा, श्री श्याम सिंह राणा, श्री रणबीर गंगवा, श्री कृष्ण कुमार बेदी, राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, विधायक श्री योगेंद्र राणा, श्री विनोद भ्याना, श्री प्रमोद विज, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग, मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Dr Arvind Kumar Sharma , Krishan Lal Panwar , Mahipal Dhanda , Shyam Singh Rana , Ranbir Gangwa , Krishan Kumar Bedi , Gian Chand Gupta , Mohan Lal Badoli , Panchkula

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD