Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

अनिल विज ने जल विवाद पर पंजाब के सीएम मान की आलोचना की: 'आप पाकिस्तान तनाव के बीच अराजकता भड़का रही है'

‘‘ये (पंजाब सरकार) हमारा (हरियाणा) हक छीन रहे हैं’’- अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Haryana Punjab Water Dispute, Sutlej Yamuna Link
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ , 12 May 2025

Last updated on: May 12, 2025, 17:09 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान पर ब्यानी हमला करते हुए कहा कि ‘‘ये (आप पार्टी के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान) लोग पंजाब की संस्कृति के खिलाफ काम रहे हैं जबकि पंजाब की संस्कृति छबीलें लगाने की रही है और लोगों को पानी पिलाने की रही है, जबकि ये (पंजाब सरकार) हमारा (हरियाणा) हक छीन रहे हैं’’। 

इसके अलावा,  उन्होंने कहा कि ‘‘सन 1971 में सैनिकों ने जो लडाई मैदान में जीती थी वो इंदिरा गांधी ने टेबल पर हरा दी थी’’। श्री विज ने कहा कि लडाई के सबूत नहीं दिये जा सकते। श्री विज आज चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों द्वारा पंजाब के द्वारा पानी न दिए जाने के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।  

ये पानी किसी राज्य का नहीं है ये सारे देश का पानी है : अनिल विज

उन्होंने पंजाब को आईना देखते हुए कहा कि ‘‘ये पानी पंजाब का सृजित किया हुआ पानी नहीं है और पंजाब से पानी नहीं आ रहा है जबकि पानी हिमाचल प्रदेश से आ रहा है। उन्होंने कहा कि ये पानी किसी राज्य का नहीं है ये सारे देश का पानी है और इस पानी में हमारा (हरियाणा) भी हिस्सा है। उन्हांने कहा कि इस पानी में से हम अपना 8500 क्यूसेक पानी कहा हिस्सा मांग रहे है’’।

अनिल विज का सवाल-आप पार्टी की पंजाब सरकार किसी की भी बात नहीं मानती

श्री विज ने पंजाब सरकार को लताड लगाते हुए कहा कि आप (आप पार्टी की पंजाब सरकार) किसी की भी बात नहीं मानते, जबकि पहले सचिवों की बैठक में कहा गया कि हरियाणा को ओर पानी दिया जाए, उस बात को भी नहीं माना गया। उन्होंने कहा कि आप (पंजाब सरकार) माननीय कोर्ट नहीं मानते, स्वायत संस्था को नहीं मानते, सीबीआई को नहीं मानते, ईडी को नहीं मानते, तो ये किसको मानते हैं ये क्या अपनी मानते है’’।

‘‘ये सारा माहौल खराब करने की कोशिश, जबकि पाकिस्तान के साथ युद्ध चल रहा है और तनाव है’’: अनिल विज

पहले पुलिस को पानी के पहरे पर लगाया गया और अब आप पार्टी के कार्यकर्ताओं को लगाया गया है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘ये सारा माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है और इस मौके पर, जबकि पाकिस्तान के साथ युद्ध चल रहा है और तनाव है तथा कल क्या होगा, इसका भी पता नहीं है जबकि आपने (आप पार्टी की पंजाब सरकार) यहां पर झगडा डाला हुआ है। 

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जैसे हमने पाकिस्तान का पानी रोका, और सिंधू नदी के पानी को रोका है और इसको देखते हुए पंजाब ने हरियाणा का ही पानी रोक दिया लेकिन ये ठीक बात नहीं है’’।

‘‘जब तक दिल्ली में आप पार्टी की सरकार थी, तब पानी बंद क्यों नहीं किया’’ : अनिल विज

पानी चोरी के संबंध में दिए गए ब्यान को श्री विज ने निम्न स्तर का ब्यान करार दिया और कहा कि यह मामला माननीय कोर्ट में है और इसके बाहर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, जबकि मुझे भी नहीं करनी चाहिए लेकिन मुझे पंजाब द्वारा दिए गए ब्यान पर बोलना पड रहा है। 

पंजाब में भाजपा के बड रहे समर्थन और आगे बढने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने सवाल खडा किया कि जब तक दिल्ली में आप पार्टी की सरकार थी, तब पानी बंद क्यों नहीं किया। लेकिन जैसे ही दिल्ली में आप पार्टी हार गई, तो बदला हमसे (हरियाणा) लेना चाहते हो।

‘‘ये उकसाने का ही काम कर रहे है जबकि ऐसे समय में सारा देश एक सूत्र में मिलकर खडा है’’ : अनिल विज

पानी के मुदे पर पंजाब की सरकार किसानों को उकसाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘ये उकसाने का ही काम कर रहे है जबकि ऐसे समय में सारा देश एक सूत्र में मिलकर खडा है और सारी पार्टियां मिलकर खडी है। ऐसे समय में दो राज्य, जो सीमावर्ती राज्य हैं, क्या आप (पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान) सीमावर्ती राज्य को मुख्य मुदे से हटाकर पानी के मुदे पर लाना चाहते हों।

‘‘राजा हरि सिंह ने जिस विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए उसमें पीओके भी था और वो हमें दिया था’’ : अनिल विज

सीजफायर (युद्धविराम) के बाद यह चल रहा है कि ये इंदिरा गांधी ही थी कि पाकिस्तान के सैनिक भी छोडे और अपना लोहा मनवाया था, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हमारे देश का बेडागर्क किया क्योंकि पहले आपातकाल लगाया, और सन 1971 की जंग में हमारे पास 93 हजार युद्धबंदी थे, और लगभग 13 हजार एकड जमीन हमारी सेना ने जीती थी। 

यदि उस समय यह कोई भी शर्त चाहते थे तो मनवा सकते थे। अगर ये उस समय पीओके लेने की शर्त रखते क्योंकि पीओके हमारा है और वो हमें मिल जाता। लेकिन उस समय सैनिकों ने जो लडाई मैदान में जीती थी वो इंदिरा गांधी ने टेबल पर हरा दी थी। उन्हांने बताया कि राजा हरि सिंह ने जिस विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए उसमें पीओके भी था और वो हमें दिया था’’। विपक्ष द्वारा सत्र बं लाए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लडाई के सबूत नहीं दिये जा सकते।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Haryana Punjab Water Dispute , Sutlej Yamuna Link

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD