Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एलपीयू ने भविष्य के तकनीकी नेताओं को आकार देने के लिए एआई, रोबोटिक्स और डेटा साइंस कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू किए

एलपीयू ने एआई लीडर क्वांटिफी के सहयोग से रोबोटिक्स और एआई, एप्लाइड एआई, एआई और एमएल, एआई और डेटा एनालिटिक्स में विशेष बी.टेक. कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम शुरू किए

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Rashmi Mittal, AI Education, LPU Admissions 2025, Artificial Intelligence, AI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 12 May 2025

Last updated on: May 12, 2025, 17:00 IST

दुनिया भर में इंडस्ड्री में हो रहे तेजी से डिजिटल परिवर्तन के कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स और मशीन लर्निंग जैसे क्षेत्रों में अत्यधिक कुशल एम्पलाइज की डिमांड बहुत बढ़ गई है। इसको देखते हुए, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने अपने महत्वपूर्ण कोर्सेस में एडमिशन शुरू कर दिए है, जो छात्रों को डिजिटल युग में कामयाब होने के लिए आवश्यक ज्ञान और व्यावहारिक कौशल सिखाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

एलपीयू के नए प्रोग्राम्स में रोबोटिक्स और एआई, एप्लाइड एआई, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग, तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स जैसे फोकस क्षेत्रों के साथ कंप्यूटर साइंस में विशेष बी.टेक. डिग्री शामिल हैं। ग्रेजुएट्स स्तर पर, एलपीयू डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ-साथ फिनटेक और  एआई में एमबीए कोर्स भी शुरू किया है, जो गहन तकनीकी विशेषज्ञता के साथ कोर मैनेजमेंट शिक्षा को जोड़ता है। 

ये कोर्सेस एलपीयू की "एडुरिवोल्यूशन" पहल के साथ जुड़े हैं; जहां शिक्षा के लिए एक परिवर्तनकारी दृष्टिकोण के साथ प्रैक्टिकल लर्निंग को सीखने पर ज़ोर दिया जाता है। डॉ. अशोक कुमार मित्तल, संसद सदस्य (राज्यसभा) और एलपीयू  के संस्थापक चांसलर ने कहा; "एलपीयू में, हमारा मिशन सबसे आगे रहना और ऐसे ग्रेजुएट्स तैयार करना है जो न केवल भविष्य के अनुकूल हों बल्कि सक्रिय रूप से इसे आकार दें और नेतृत्व करें"। 

"ये कोर्सेस, ग्लोबल बाजार में नौकरी पाने की विकसित गतिशीलता को दर्शाते हैं, जहां एआई, डेटा एनालिटिक्स और रोबोटिक्स अब वैकल्पिक नहीं; बल्कि आवश्यक हैं।" टेक्निकल के क्षेत्र में नवीनतम विकास के साथ तालमेल रखने के लिए डिज़ाइन किए गए उच्च तकनीक प्रयोगशालाएँ और इंडस्ट्री संबंधी पाठ्यक्रम, एलपीयू के उन्नत कार्यक्रमों का समर्थन करते हैं। यह दृष्टिकोण पहले से ही मजबूत परिणाम दे रहा है, जिसमें छात्र शीर्ष-स्तरीय प्लेसमेंट हासिल कर रहे हैं। 

हाल ही में एलपीयू के दो ग्रेजुएट् को जिनमें श्री विष्णु और बेतिरेड्डी नागा वामसी रेड्डी, बी.टेक. रोबोटिक्स और ऑटोमेशन प्रोग्राम से है ने एक प्रमुख एआई रोबोटिक्स फर्म से क्रमशः ₹2.5 करोड़ और ₹1.03 करोड़ के रिकॉर्ड-तोड़ ऑफ़र प्राप्त किए। 

वैश्विक फिनटेक बाजार के 2030 तक 1.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँचने का अनुमान है, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ-साथ फिनटेक और एआई में एलपीयू के एमबीए प्रोग्राम, व्यापार और प्रौद्योगिकी के बीच की दूरी को कम करने के लिए रणनीतिक रूप से डिज़ाइन किए गए हैं। 

ये कोर्सेस छात्रों को पहले दिन से ही इंटेलीजेंट सिस्टम विकसित करने, डिजिटल वित्त नवाचार को आगे बढ़ाने और एआई-संचालित रणनीतियों का नेतृत्व करने में सक्षम बनाते हैं। भारत और 50 से ज़्यादा देशों से छात्रों को आकर्षित करते हुए, एलपीयू प्रतिभा और इनोवेशन के लिए एक शीर्ष गंतव्य बन गया है। 

वैश्विक सहयोग, अनुभवात्मक शिक्षा और अकादमिक उत्कृष्टता पर इसका ज़ोर यूनिवर्सिटी को तकनीक-प्रेमी लीडर्स की अगली पीढ़ी के लिए एक लॉन्चपैड के रूप में स्थापित करता है। 

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Rashmi Mittal , AI Education , LPU Admissions 2025 , Artificial Intelligence , AI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD