Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

'ऑपरेशन सिंदूर' में पाकिस्तान के 35-40 सैनिक मारे गए : सेना

Military, Operation Sindoor, Border Security Force, BSF, India Pakistan Conflict, Pakistan Drone Attack, Indian Army Response, Line of Control, LoC, Indian Air Defence, Pakistan Missile Strike, Indo Pak Border Tensions, Director General of Military Operations, DGMO, Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal AK Bharti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 May 2025

Last updated on: May 11, 2025, 22:28 IST

'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारत की ओर से की गई कार्रवाई में पाकिस्तान की सेना को भारी नुकसान हुआ है। इसमें उसके 35 से 40 सैनिकों की मौत हुई है। यह जानकारी भारतीय सेना के महानिदेशक सैन्य संचालन (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने रविवार को एक विशेष प्रेस ब्रीफिंग में दी। लेफ्टिनेंट जनरल घई ने बताया कि इस ऑपरेशन को 7 से 10 मई के बीच पाकिस्तान की आक्रामकता के जवाब में अंजाम दिया गया था। 'ऑपरेशन सिंदूर' को एक स्पष्ट सैन्य उद्देश्य के तहत अंजाम दिया गया।

उन्होंने कहा, "हमारा मकसद सिर्फ आतंकवादियों और उनके बुनियादी ढांचों को निशाना बनाना था। हमने पाकिस्तान के किसी भी नागरिक या सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया और यह सटीकता के साथ हासिल किया गया।"डीजीएमओ ने बताया कि 7 मई की शाम पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और छोटे यूएवी के जरिए भारतीय सैन्य और नागरिक इलाकों पर हमले किए गए। भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने ड्रोन हमलों को विफल कर दिया।

इसके बाद 8 और 9 मई की रात को पाकिस्तान की ओर से हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की गई, जिसमें ड्रोन और विमान भारतीय सीमा में दाखिल हुए और सैन्य ढांचों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। हालांकि, ये प्रयास भी असफल रहे। पाकिस्तान ने एक बार फिर एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया, जिससे सीमा पर भीषण संघर्ष शुरू हो गया।

भारतीय वायुसेना के डायरेक्टर जनरल एयर ऑपरेशंस एयर मार्शल ए.के. भारती ने बताया कि भारत ने पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान के एयरबेस, कमांड सेंटर, सैन्य ढांचे और एयर डिफेंस सिस्टम पर सुनियोजित और समन्वित हमले किए।उन्होंने कहा, "हमने चकलाला, रफीकी और रहीम यार खान जैसे एयरबेस पर सटीक हमले किए, जिससे यह स्पष्ट संदेश गया कि भारत किसी भी आक्रामकता को बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके बाद सरगोधा, भुलारी और जैकोबाबाद में भी हमले किए गए।"

एयर मार्शल भारती ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत का उद्देश्य लाशों की गिनती करना नहीं, बल्कि आतंकी ठिकानों को तबाह करना था। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य टारगेट को खत्म करना था, न कि बॉडी बैग गिनना। अगर वहां लोग हताहत हुए हैं, तो यह गिनती पाकिस्तान को करनी चाहिए।”

 

Tags: Military , Operation Sindoor , Border Security Force , BSF , India Pakistan Conflict , Pakistan Drone Attack , Indian Army Response , Line of Control , LoC , Indian Air Defence , Pakistan Missile Strike , Indo Pak Border Tensions , Director General of Military Operations , DGMO , Lt Gen Rajiv Ghai , Air Marshal AK Bharti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD