Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विदेशी गैंगस्टर सोनू खत्री का मुख्य साथी खरड़ से गिरफ्तार, तीन पिस्तौलें बरामद

गिरफ्तार किया गया आरोपी हरजिंदर सिंह पंजाब में सनसनीखेज अपराध को अंजाम देने की बना रहा था योजना - डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Mohali Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस.नगर , 08 May 2025

Last updated on: May 08, 2025, 18:59 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर संगठित अपराध विरूद्ध चलाई जा मुहिम के दौरान बड़ी सफलता के तहत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ऐजीटीएफ) पंजाब ने एस.ए.एस.नगर पुलिस के साथ साझा ऑपरेशन में विदेशी गैंगस्टर राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री के मुख्य साथी हरजिंदर सिंह को खरड़ बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने वीरवार को यहां दी।

पुलिस टीमों ने गिरफ्तार किए गए मुलजिम के कब्जे से तीन पिस्तौलें - जिनमें दो .32 बोर और एक .30 बोर सहित 14 कारतूस बरामद किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मुलजिम खरड़ के ‘फ्यूचर हाइट्स’ में विरोधी गैंग के सदस्यों पर हथियारबंद हमले के मामले में वांछित था।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किया गया मुलजिम हरजिंदर सिंह अपने विदेश में रहने वाले हैंडलर सोनू खत्री से सीधे तौर पर निर्देश प्राप्त कर रहा था और राज्य में हाई-प्रोफाइल अपराध को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। डीजीपी ने कहा कि हरजिंदर सिंह की गिरफ्तारी सरहद पार के संबंधों के माध्यम से चलाए जा रहे गैंगस्टर नेटवर्कों के खिलाफ हमारी निरंतर और मुस्तैद कार्रवाई का अहम कदम है। 

उन्होंने यह भी कहा कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और अगले-पीछले संबंध स्थापित करने के लिए और जांच जारी है। ऑपरेशन संबंधी जानकारी साझा करते हुए ऐजीटीएफ के अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) प्रमोद बान ने बताया कि डीएसपी राजन परमिंदर की अगुवाई में पुख्ता सूचना के आधार पर एजीटीएफ की टीमों ने खरड़ के इलाके में घूमते आरोपी हरजिंदर को ढूंढ निकाला और उसे खरड़ बस स्टैंड से गिरफ्तार करने में कामयाब रही।

इस संबंध में बीएनएस की धारा 125, 194, 194(2), 296, 193(3) और 190 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 27 के तहत एफआईआर नंबर 68 दिनांक 24/02/2025 के अधीन केस पहले ही एसएएस नगर के पुलिस स्टेशन सिटी खरड़ में दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Mohali Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD