Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अग्निवीर की शहादत पर आश्रितों को एक करोड़ की राशि देने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी को हरियाणा रत्न अवार्ड देंगे: वीरेश शांडिल्य

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिख विनय नरवाल को शहीद का दर्जा देने व बहन सृष्टि को एचसीएस मनोनीत करें व पत्नी हिमांशी को केंद्र में नौकरी देने की सिफारिश करें

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 06 May 2025

Last updated on: May 07, 2025, 13:17 IST

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा के अग्निवीर की शहादत होने पर आश्रितों को जो एक करोड़ रूपए की राशि देने की घोषणा की इससे मुख्यमंत्री नायब सैनी की राष्ट्रभक्ति का पता चलता है और कहा कि एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया जहां नायब सैनी के इस फैसले का स्वागत करती है वहीं नायब सैनी को हरियाणा के अग्निवीरों को बलिदानी सैनिकों व अर्धसैनिक जवानों की तर्ज पर एक करोड़ रूपए की राशि देने की घोषणा करने पर उनका संगठन एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया नायब सैनी को हरियाणा रत्न का अवार्ड देगा। 

उन्होंने कहा कि नायब सैनी के इस घोषणा से हरियाणा के युवा अग्निवीर बनने के लिए आगे आएंगे जिससे देश मजबूत होगा। वहीं वीरेश शांडिल्य ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मांग की है कि पहलगांव में आतंकी घटना में शहीद हुए करनाल के विनय नरवाल को शहीद का दर्जा दिया जाए और उन्हें कारगिल की तरह सुविधाएं दी जाए। शांडिल्य ने मुख्यमंत्री हरियाणा से मांग की है कि शहीद विनय नरवाल के परिजनों को 50 लाख की जगह एक करोड़ की राशि दी जाए जिसमें 50 लाख रूपए शहीद की पत्नी हिमांशी को दिए जाएं और 25-25 लाख की राशि शहीद विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल व माता आशा को दी जाए और वहीं शहीद विनय नरवाल की इकलौती बहन को मुख्यमंत्री नायब सैनी एचसीएस मनोनीत करने को लेकर कैबिनेट की बैठक बुलाए और शहीद विनय नरवाल की पत्नी व परिवार को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री नायब सैनी देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व देश के गृह मंत्री अमित शाह को मिले और शहीद की पत्नी हिमांशी को केंद्र सरकार से शिक्षा के मुताबिक क्लास वन अधिकारी की नौकरी देने की मांग करें। 

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी पहली बार करनाल के विधायक बनकर मुख्यमंत्री बने थे और यह परिवार करनाल का है इसलिए विनय नरवाल को जहां शहीद का दर्जा दिया जाए वहीं शहीद की बहन को एचसीएस व पत्नी को केंद्र में रक्षामंत्रालय में अहम सरकारी नौकरी दी जाए। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह इसको लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी व देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व हरियाणा के राज्यपाल से भी भेंट करेंगे।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD