Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

जल संकट से निपटने के लिए सिंचाई मंत्री ने बुलाई विभागीय अधिकारियों की बैठक

मंत्री श्रुति चौधरी ने बैठक में दिए जलघरों और तालाबों को भरने के निर्देश

Shruti Choudhary, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 May 2025

Last updated on: May 07, 2025, 11:10 IST

प्रदेश में जल संकट की स्थिति से निपटने के लिए सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने अपने चंडीगढ़ स्थित आवास कार्यालय पर विभाग के उच्चाधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल व सिंचाई विभाग के ईआईसी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

श्रुति चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तर के सिंचाई विभाग के अधिकारियों से हर जिले की रिपोर्ट ली और हालातों से निपटने के लिए उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा की। मंत्री ने सभी जिला स्तर के अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि कैनाल से जलघरों व तालाबों को भरा जाए। जल संकट की इस घड़ी में कहीं भी किसी प्रकार की आम जनता को परेशानी ना हो। 

जहां से भी व्यवस्था बन रही है वहीं से जलघरों को भरने का काम करें। पंजाब सरकार की हठधर्मिता के चलते हरियाणा की आम जनता परेशान नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में जिला स्तर पर अधिकारी आम नागरिक से जल को सही तरीके से इस्तेमाल करने व व्यर्थ ना बहाने की अपील करें ताकि जनता पानी बचाने के प्रति जागरुक हो सके और हम मुश्किल हालातों से निपट सकें।

सिंचाई मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने उच्चाधिकारियों को हर जिले की स्थिति पर नजर बनाए रखने व पानी को लेकर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी जलघरों में पानी हो, सिंचाई विभाग की ओर से कोई ढिलाई ना बरती जाए। उन्होंने सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रेवाड़ी, हिसार और रोहतक समेत प्रदेश के सभी जिलों में जल के उचित प्रबंधन के निर्देश दिए और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों से भी समन्वय रखने के निर्देश दिए ।

मंत्री ने बैठक में मॉनसून को लेकर भी चर्चा की व बाढ़ नियंत्रण से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियों को जून के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए । मंत्री ने सिंचाई विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं पर भी अमल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी सिंचाई के लिए जल की आवश्यकता है वहां लघु सिंचाई व सूक्ष्म सिंचाई योजनाओं के जरिये कार्य किया जाए। समावेशी जल प्रबंधन हो व भू जल दोहन ना हो इस पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी से पानी मिलने का मामला कोर्ट में विचाराधीन है हमें उम्मीद है जल्द ही हरियाणा को उसके हिस्से का पानी उपलब्ध हो जाएगा।

 

Tags: Shruti Choudhary , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD