Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

भ्रष्टाचार विरूद्ध जीरो सहनशीलता : 10,000 रुपये की रिश्वत लेता एएसआई विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Moga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 May 2025

Last updated on: May 06, 2025, 19:16 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की जीरो सहनशीलता नीति के तहत राज्य में भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मोगा जिले के थाना समालपुर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) हरबिंदर सिंह (नंबर 115/मोगा) को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के दौरान उपरोक्त आरोपी को फरीदकोट जिले के कोटकपुरा कस्बे के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को संपर्क करके आरोप लगाया कि उपरोक्त पुलिस थाने में उसने अपने अगवा होने संबंधी एफ.आई.आर. दर्ज करवाई है और उपरोक्त एएसआई इस केस का जांच अधिकारी है। 

शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि उपरोक्त पुलिस कर्मचारी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उससे रिश्वत मांगी है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की तस्दीक के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उपरोक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ लिया गया। 

इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाना फिरोजपुर रेंज में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Moga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD