Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

विजिलेंस ब्यूरो के उड़न दस्ते द्वारा बीडीपीओ कार्यालय का अधीक्षक 60,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Fatehgarh Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 05 May 2025

Last updated on: May 06, 2025, 12:23 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध शून्य-सहिष्णुता नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने आज फतेहगढ़ साहिब जिले के अमलोह में ब्लॉक विकास एवं पंचायत कार्यालय में अधीक्षक के तौर पर तैनात बलकार सिंह को 60,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को फतेहगढ़ साहिब जिले के एक सरपंच द्वारा दर्ज कराई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है।शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया है कि उसने सरपंच के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान गांव की शामलात जमीन पर माइनिंग (खनन कार्रवाई) की थी और उसका केस एडीसी फतेहगढ़ साहिब के पास विचाराधीन है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त मुलजिम ने उसका केस हल करने में मदद करने के बदले उससे रिश्वत मांगी है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायत की तस्दीक के बाद विजिलेंस ब्यूरो की उड़न दस्ता (फ्लाइंग स्क्वैड) टीम ने जाल बिछाया और मुलजिम को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से 60,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंध में मुलजिम के विरुद्ध सतर्कता ब्यूरो के पुलिस थाना फ्लाइंग स्क्वैड-1, पंजाब, मोहाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मुलजिम कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की अगली जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD