Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नशों के खिलाफ युद्ध : संगरूर पुलिस द्वारा जेल के अंदर चल रहे नशा तस्करी रैकेट का पर्दाफाश

जांच के दौरान 4 किलो चिट्टा/हेरोइन, ₹5,50,000/- ड्रग मनी, एक पिस्टल (ग्लॉक 9 एमएम) और 2 जिंदा कारतूस बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Sangrur Police, Sangrur, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 05 May 2025

Last updated on: May 06, 2025, 12:10 IST

ज़िला पुलिस संगरूर द्वारा नशों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम "नशों के खिलाफ युद्ध" के तहत कार्रवाई करते हुए ज़िला जेल संगरूर की तलाशी के दौरान बरामद मोबाइल फोनों से जेल के अंदर से ही नशा सप्लाई रैकेट का पर्दाफाश किया गया। इस कार्रवाई में 4 किलो चिट्टा/हेरोइन, ₹5,50,000/- ड्रग मनी, एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

एसएसपी संगरूर श्री सरताज सिंह चाहल ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कप्तान (जांच) श्री दविंदर अत्तरी की निगरानी में और उप कप्तान पुलिस (डिटेक्टिव) श्री दलजीत सिंह विरक के नेतृत्व में, इंस्पेक्टर संदीप सिंह, सीआईए बहादुर सिंह वाला के इंचार्ज और थाना सिटी-1 संगरूर के रंजीत सिंह समेत पुलिस टीम को उस समय सफलता मिली, जब पिछले महीने ज़िला जेल संगरूर की तलाशी के दौरान 50 ग्राम अफीम, 6 स्मार्टफोन, 3 कीपैड फोन (कुचड्डा कंपनी), 4 स्मार्ट वॉच, 4 चार्जर, 2 हेडफोन, 3 मोबाइल चार्जर लीड, 2 स्मार्ट वॉच चार्जर लीड और एक कुचड्डा मोबाइल बैटरी आदि बरामद हुए।

इस पर पहले ही 8 आरोपियों गुरविंदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी पीरा का बाग, जिला गुरदासपुर, लवजीत सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गंडी विंड, सिकंदर सिंह पुत्र इंदरपाल सिंह निवासी ठरू, जिला तरनतारन, प्रगट सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी तरमाला, सुल्तान सिंह पुत्र अर्जिंदर सिंह निवासी इसापुर, अमन कुमार पुत्र अमरजीत सिंह निवासी जैतो, अजे पुत्र सुभाष निवासी कुरुक्षेत्र (हरियाणा), हरप्रीत सिंह पुत्र लाला सिंह निवासी लुधियाना, वर्तमान में ज़िला जेल संगरूर में बंद के खिलाफ 27.04.2025 को मुकदमा संख्या 75, अधीन 18 एनडीपीएस एक्ट और 52-A प्रिज़न एक्ट थाना सिटी-1 संगरूर में दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर अदालत से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। पूछताछ में 30 अप्रैल को ही रछपाल सिंह पुत्र सोमनाथ निवासी पारस कॉलोनी सुनाम, हरप्रीत सिंह पुत्र जगरूप सिंह निवासी चीमा, मुन्ना पुत्र उपिंदर कुमार यादव निवासी बापला, थाना संदोड़, प्रशांत मोजुमदार पुत्र निर्मल मोजुमदार निवासी सरकारी क्वार्टर ज़िला जेल संगरूर, हाल नजदीक टावर बग्गुआणा कॉलोनी को भी इस मुकदमे में आरोपी नामज़द किया गया।1 मई को क्लास-4 का कर्मचारी प्रशांत मोजुमदार गिरफ्तार किया गया और उसकी पूछताछ के आधार पर बंतो पत्नी सोमनाथ निवासी गुलाड़ थाना खनौरी, हाल निवासी पारस कॉलोनी सुनाम को भी नामज़द कर मुकदमे में उसी दिन गिरफ्तार किया गया। 

2 मई को आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ बाबा की पूछताछ में मनप्रीत सिंह उर्फ मनी पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी सेलिब्रेशन एंक्लेव, तरनतारन रोड, अमृतसर को भी आरोपी नामज़द कर अमृतसर से गिरफ्तार किया गया, जिससे 4 किलो चिट्टा/हेरोइन, ₹5,50,000/- ड्रग मनी, एक पिस्टल ग्लॉक 9 एमएम और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इन आरोपियों पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी में शामिल वस्तुएं में 50 ग्राम अफीम, 6 स्मार्ट टच फोन, 3 कीपैड फोन (कुचड्डा कंपनी), 4 स्मार्ट वॉच, 4 चार्जर, 2 हेडफोन, 3 मोबाइल चार्जर लीड, 2 स्मार्ट वॉच चार्जर लीड, 1 कुचड्डा मोबाइल बैटरी, 4 किलो चिट्टा/हेरोइन, ₹5,50,000/- ड्रग मनी, 1 पिस्टल ग्लॉक 9 एमएम 2 जिंदा कारतूस शामिल हैं।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Sangrur Police , Sangrur , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD