Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

सिटी ब्य़ूटीफूल चंडीगढ़ में नशा रूपी कुरीति का कोई काम नहीं : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ चंडीगढ़ में निकाले गए पैदल मार्च में की शिरकत

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Viksit Bharat, Bandaru Dattatreya, Haryana Governor,Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Drug Free Haryana, Say No To Drug, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Nasha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 May 2025

Last updated on: May 03, 2025, 18:44 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के विजन में युवाओं की अहम भूमिका होगी। इसके लिए युवाओं को नशे से दूर रहना होगा। स्वस्थ युवा ऊर्जा के साथ विकसित भारत बनाए जाने के सपने को साकार करने में विशेष योगदान दें पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में नशे के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। 

इसी कड़ी में शनिवार को सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ पैदल मार्च निकाला गया। जिसमें ट्राई सिटी के युवाओं व उनके अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मार्च के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जब एक बार युवा कुछ कर गुजरने की ठान लेते हैं, तो वे उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं का जोश इस बात को दर्शाता है कि वे विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। 

संदेश यहीं है कि नशा पूर्णतः खत्म हो। उन्होंने कहा कि सिटी ब्य़ूटीफूल चंडीगढ़ में नशे रूपी कुरीति की कोई जगह नहीं है।उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी सरकार ने नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान चला रखे है, इस अभियानों को आमजन का खूब समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। 

उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए योगदान दें। नशे के खिलाफ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि एक सामूहिक संकल्प है, जो हमारे समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त करने का, हमारी युवा पीढ़ी को उज्ज्वल भविष्य देने का और अपने देश को स्वस्थ और विकसित बनाने का है।

नशे के खिलाफ पैदल मार्च में पंजाब के राज्यपाल व केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान सहित कई राजनेताओं ने भाग लिया।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Viksit Bharat , Bandaru Dattatreya , Haryana Governor , Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Drug Free Haryana , Say No To Drug , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Nasha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD