Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नशा नहीं, लक्ष्य बनाओ, देश को अपने आगे बढ़ाओ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शिरकत

प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए लिया संतों का आशीर्वाद

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Dr Arvind Kumar Sharma, Gian Chand Gupta, Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Swami Sampurnanand Brahmachari Ji Maharaj, Panchkula, Shakti Rani Sharma, Kulbhushan Goyal,Banto Kataria, Drug Free Haryana, Say No To Drug, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Nasha Mukt Haryana Abhiyan, War Against Drugs
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पंचकूला , 02 May 2025

Last updated on: May 03, 2025, 13:16 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार देर शाम को पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित इंद्रधनुष सभागार में स्वामी संपूर्णानंद ब्रह्मचारी जी महाराज की कथा में पहुंचे और नशा नहीं लक्ष्य बनाओ, देश को अपने आगे बढ़ाओ पर केंद्रित कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के अभियान में सफलता के लिए संतों से आशीर्वाद मांगा और उनसे कथा के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उन्हें प्रेरित करने की प्रार्थना की। 

इस अवसर पर सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉक्टर अरविंद शर्मा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा , कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, पंचकूला के महापौर श्री कुलभूषण गोयल, संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री प्रेम जी गोयल, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया के अलावा वृन्दावन और गोवा से आए संत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूजनीय सम्पूर्णानन्द ब्रह्मचारी जी  का युवाओं को समर्पित यह कार्यक्रम नशा नहीं लक्ष्य बनाओ नशा नहीं लक्ष्य बनाओ, देश को अपने आगे बढ़ाओ कार्यक्रम प्रदेश को नशा मुक्त बनाने में युवाओं को नई प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि जब संतों का आशीर्वाद हमारे साथ है तो  मुझे विश्वास हो गया है कि हरियाणा से नशा नाम की बुराई जड़ से खत्म हो  जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा परम सौभाग्य है कि मुझे आज ऐसे ही आंदोलन में भाग लेने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि इसी ऑडिटोरियम में 26 जून, 2023 को अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर नशे के विरुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया था। उसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी ने समाज को इस बुराई से बचाने के लिए संतों से प्रार्थना की थी। उस समय संतों ने पूरा सहयोग करने का विश्वास दिलाया था। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सम्मेलन सरकार ने आयोजित किया था, लेकिन आज स्वयं संतों ने नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए इस सम्मेलन का आयोजन किया है।मुख्यमंत्री श्री सैनी ने कहा कि ऐसा ही दृश्य मुझे पिछले दिनों नशे के खिलाफ निकाली गई राज्य स्तरीय साइकिल रैली में देखने को मिला था। मैंने स्वयं 5 अप्रैल को हरी झंडी दिखाकर उस रैली को हिसार से रवाना किया था। 

इसके बाद मैंने फरीदाबाद और जींद में भी इस रैली के कार्यक्रमों में भाग लिया।  गत 5 अप्रैल से 27 अप्रैल तक निकाली गई उस 23 दिवसीय साइकिल रैली ने कुल 2010 किलोमीटर की दूरी तय की। उसमें कुल 5 लाख 43 हजार 568 लोगों ने भाग लिया, जिसमें से 3 लाख 41 हजार 267 लोगों ने साइकिल चलाई। गत 27 अप्रैल को सिरसा में इस रैली के समापन समारोह में भाग लेने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।  रैली का पूरे प्रदेश में जगह-जगह पर भारी स्वागत किया गया।

बच्चों को नशे की लत से दूर रखने के लिए "धाकड़" अभियान

मुख्यमंत्री श्री सैनी ने कहा कि बच्चों और युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए एक कार्यक्रम "धाकड़" स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के स्तर पर शुरू किया गया है। हमने पंचकूला में एक अन्तर्राज्यीय ड्रग सचिवालय की स्थापना की है। मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए हरियाणा में जिला, रेंज और राज्य स्तर पर एंटी नारकोटिक्स सैल्स स्थापित किये गये हैं।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी नशे को 3D अर्थात् Darkness (अंधकार), Destruction (विनाश) और Devastation (तबाही) का प्रतीक बताया है। प्रधानमंत्री जी ने युवाओं से आग्रह किया है कि वे नशे को 'कूल' या 'स्टाइल स्टेटमेंट' न समझें, क्योंकि यह एक भ्रम है जो उन्हें विनाश की ओर ले जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे का जाल फैलाया जा रहा है। हमें इस जाल को तोड़ना है। उन्होंने कहा कि आज जब हम 'विकसित हरियाणा विकसित भारत' के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं, तब हमें हर उस चीज से लड़ना होगा, जो हमारे समाज को पीछे धकेलती है। नशा हमारे युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर ले जाता है।

मुख्यमंत्री ने नशामुक्ति अभियान और युवाओं को सही दिशा देने के लिए पूज्य संत स्वामी संपूर्णानंद जी महाराज का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती निशा यादव, नगराधीश विश्वनाथ के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Dr Arvind Kumar Sharma , Gian Chand Gupta , Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Swami Sampurnanand Brahmachari Ji Maharaj , Panchkula , Shakti Rani Sharma , Kulbhushan Goyal , Banto Kataria , Drug Free Haryana , Say No To Drug , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Nasha Mukt Haryana Abhiyan , War Against Drugs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD