Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा जल वितरण पर पंजाब के आंकड़े सरासर गलत

भाखड़ा-व्यास का पानी बीबीएमबी का है ना की पंजाब का- मंत्री श्रुति चौधरी

Shruti Choudhary, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Bhakra Beas Management Board, BBMB
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 May 2025

Last updated on: May 03, 2025, 12:59 IST

हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने जल वितरण के मुद्दे पर कहा कि यह पानी पूरी तरह से बोर्ड का है ना कि पंजाब का और पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा हरियाणा के 103 प्रतिशत पानी के इस्तेमाल दावा बिल्कुल तथ्यहीन है। पंजाब सरकार का व्यवहार पूरी तरह से राजनीतिक है। इनसे दिल्ली की हार बर्दाश्त नहीं हो रही तभी ऐसी हरकत की जा रही है। श्रीमती श्रुति चौधरी शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय स्थित पत्रकारों से पानी वितरण के मुद्दे पर बातचीत कर रही थी।

उन्होंने बताया कि राज्य की पीने की मांग को पूरा करने के साथ-साथ दिल्ली, राजस्थान सहित साझेदार राज्यों को आपूर्ति वितरित करने के लिए भाखड़ा में बंद अवधि के दौरान हरियाणा को 4000 क्यूसेक पानी देने का अनुरोध किया था क्योंकि बंद अवधि के दौरान डब्ल्यूजेसी के माध्यम से यमुना नदी से कोई आपूर्ति प्राप्त नहीं होनी थी। इसके जवाब में पंजाब ने केवल 3000 क्यूसेक पानी जारी किया जिसमें दिल्ली की 1049 क्यूसेक पानी की आवश्यकता भी शामिल थी। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए  हरियाणा ने पीने के पानी को प्राथमिकता देते हुए 4000 क्यूसेक पानी देने की मांग रखी। फिर 23 अप्रैल को टीसीएम की बैठक में निर्णय लिया गया कि हरियाणा को 24 अप्रैल से 1 मई यानि 8 दिन की अवधि के दौरान हरियाणा संपर्क बिंदु के तहत 8500 क्यूसेक पानी आवंटित किया जाएगा ताकि साझेदार राज्यों को शेयर वितरित किए जा सके। बैठक में सहमति के बाद भी पंजाब सरकार की ओर से 8500 क्यूसेक पानी के मांगपत्र को बीबीएमबी नहीं भेजा गया जिसके हरियाणा में पानी की कमी हुई।  

पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए जा रहे आंकड़े झूठे’

मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि पंजाब का यह दावा कि हरियाणा ने मार्च 2025 के महीने में अपने आवंटित पानी के हिस्से को पहले ही समाप्त कर दिया है पूरी तरह से ग़लत और अनुचित है क्योंकि पंजाब केवल कमी अवधि के दौरान पानी का हिसाब लेकर गणना कर रहा है हालाँकि पिछले वर्ष 2024 को भरने और कमी अवधि के दौरान पानी के खाते से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि पंजाब राज्य को उसके आवंटित हिस्से 9.30 प्रतिशत अधिक हिस्सा दिया गया है जबकि हरियाणा को उसके आवंटित हिस्से से 0.198% कम हिस्सा दिया गया है। 

इसके अलावा पिछले 20 वर्षों का ऐतिहासिक जल खाता साबित करता है कि पंजाब को उसके आवंटित पाने के हिस्से से 22.44% अधिक हिस्सा दिया गया है जबकि हरियाणा ने अपने आवंटित हिस्से से केवल 7.67 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सा दिया है इसलिए पंजाब का यह दावा कि हरियाणा ने अपना हिस्सा समाप्त कर दिया पूरी तरह से ग़लत है।

मामले का हल ना निकलने पर सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार’

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि इस मामले का अगर हल नहीं निकलता है तो हम सुप्रीम कोर्ट में मामले को लेकर याचिका लगाएंगे। हमारी सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह से गंभीर है हम हरियाणा के हक का पानी लेकर रहेंगे। हमारे पास सभी आंकड़े है अब तक हरियाणा को कितना पानी मिला है सभी तथ्य कोर्ट में पेश किए जाएंगे।

 

 

Tags: Shruti Choudhary , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Bhakra Beas Management Board , BBMB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD