Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरियाणा प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए इनेलो पानी के मुद्दे पर उतरेगी सडक़ों पर: रामपाल माजरा

पानी के मुद्दे पर इनेलो 5 से 7 मई तक जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी, बीबीएमबी में हरियाणा का सदस्य नियुक्त करने की मांग करेंगे वहीं केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन भी देंगे

Rampal Majra,Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Apr 2025

Last updated on: Apr 30, 2025, 18:25 IST

बुधवार को इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि पंजाब के सीएम ने भाखड़ा के पानी की हरियाणा में कटौती करने का बेतुका बयान दिया है। वहीं हरियाणा की भाजपा सरकार प्रदेश के हितों की सुरक्षा करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। बीजेपी की केंद्र सरकार ने 2022 में बीबीएमबी की संचालन व्यवस्था में संशोधन करके बीबीएमबी में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाला पूर्णकालिक तकनीकी सदस्य हटा दिया था। 

ये सदस्य सिंचाई विभाग का एक इंजीनियर होता था जो पानी प्रबंधन को देखता था। यही कारण है कि हरियाणा को बीबीएमबी से कम पानी मिलता रहा है। आज हरियाणा के ज्यादातर हिस्से डार्क जोन में है। भाखड़ा के पानी से सिंचाई करने वाले इलाकों में 24 दिन में 1 बार पानी मिलता है। हरियाणा को 36 एमएएफ पानी चाहिए और उपलब्ध केवल मात्र 14 एमएएफ है। हरियाणा की नहरों में पूरी क्षमता से 25 प्रतिशत कम पानी उपलब्ध है। 

आज हरियाणा को 22 एमएएफ पानी की और आवश्यकता है। पानी के मसले पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी चुप्पी साध रखी है। एसवाईएल का फैसला हरियाणा के हक में आ चुका है उसके बाद भी नहर का निर्माण नहीं हुआ। अपने आप को हरियाणा का लाल कहने वाले केजरीवाल ने एसवाईएल का पानी पंजाब का बताया था अब जब दिल्ली में हार गए हैं तो अब पंजाब में राजनीति करने लगे है। 

ये सब जनता की आंख में धूल झोंकना चाहते है। हरियाणा में पानी की मात्रा बढ़ाने में बीजेपी पूरी तरह से नाकाम रही है। रेणुका, किशाऊ डेम भी नहीं बने। पानी के मामले में हरियाणा के साथ पंजाब दुर्भावना से काम कर रहा है। आज भी पंजाब से 1600 क्यूसेक पानी पाकिस्तान जा रहा है लेकिन पंजाब इस पर राजनीति कर रहा है। हम इसकी कड़ी निंदा करते है।

रामपाल माजरा ने कहा कि इनेलो पानी के मुद्दे पर मैदान में उतरेगी। पानी के मुद्दे पर इनेलो 5 से 7 मई तक जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। 5 मई को अंबाला जोन, 6 को हिसार जोन और 7 को गुरुग्राम जोन में प्रदर्शन करेंगे और केंद्र के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ ही बीबीएमबी में हरियाणा का सदस्य नियुक्त करने की मांग करेंगे।

माजरा ने कहा कि सीएम नायब सैनी को पानी समस्या समाधान के लिए केंद्र से बात करे। सरकार को पानी की किल्लत कम करने के लिए समय पहले कदम उठाने चाहिए। सरकार ने समय रहते कदम नहीं उठाए क्योंकि बीजेपी सरकार असंवेदनशील सरकार है। 

 

Tags: Rampal Majra , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD