Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मंगलवार को पूरे प्रदेश में मनाया गया इनेलो पार्टी का 27वां स्थापना दिवस

स्थापना दिवस पर पूरे हरियाणा में इनेलो पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने घरों, दुकानों, दफ्तरों और गाडिय़ों पर चश्में के निशान का झंडा लगाया और अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की

R S Choudhary,Indian National Lok Dal, Haryana, INLD, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Apr 2025

Last updated on: Apr 30, 2025, 13:35 IST

मंगलवार को प्रदेश के सभी 22 जिलों में इनेलो पार्टी का 27 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इनेलो पार्टी की स्थापना 1998 में स्वर्गीय जननायक देवीलाल ने की थी। पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला इनेलो पार्टी का संगठन खड़ा किया था। स्थापना दिवस पर पूरे हरियाणा में इनेलो पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने घरों, दुकानों, दफ्तरों और गाडिय़ों पर चश्में के निशान का झंडा लगाया और अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। 

साथ ही सभी ने यह संकल्प भी लिया कि वो चौ. देवीलाल और चौ. ओमप्रकाश चौटाला की नीतियों पर चलकर काम करेंगे। चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर स्वर्गीय चौ. देवीलाल और स्वर्गीय चौ. ओमप्रकाश चौटाला की फोटो पर पुष्प अर्पित किए और झंडा फहराया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान आरएस चौधरी, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, प्रवक्ता सतबीर सैनी, पार्टी सचिव स. नछत्तर सिंह मलहान, इनेलो की छात्र इकाई आइएसओ के चंडीगढ़ के अध्यक्ष आर्यन बेनीवाल, पंजाब यूनिवर्सिटी से छात्र संघ का चुनाव लड़ चुके तेजस्वी दलाल, राकेश गोयल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रेस के साथियों से बात करते हुए इनेलो पार्टी के संसदीय दल के सदस्य एवं पूर्व डीजीपी एमएस मलिक ने बताया कि इनेलो पार्टी का हर घर झंडा अभियान बहुत अच्छा चल रहा है। पार्टी ने फैसला किया है कि 1 जनवरी 2026 को इनेलो के संस्थापक स्वर्गीय चौ. ओमप्रकाश चौटाला का जन्मदिन पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। आज प्रदेश की जनता बिजली, पानी और बेरोजगारी से परेशान है। 

हरियाणा में बेरोजगारी दर देश में सबसे ज्यादा है। अमेरिका में पढ़ाई के लिए गए हरियाणा के युवाओं के वीजा रद्द किए जा रहे हैं इसके लिए केंद्र सरकार को बड़ा कदम उठाते हुए उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जानी चाहिए और उनके लिए वकील हायर किए जाने चाहिए। उन्होंने सभी पुराने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे वापस पार्टी में आ जाएं और पार्टी की बागडोर संभाले।

 

Tags: R S Choudhary , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD