Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद को किया जाएगा खत्म : गौरव गौतम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पलवल , 27 Apr 2025

Last updated on: Apr 28, 2025, 13:50 IST

हरियाणा सरकार के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, खेल और कानून राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने आज एमडी पब्लिक स्कूल हरीनगर पलवल में आमजन के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस मौके पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा भारत देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और 140 करोड़ भारतीय आतंकवाद का जड़ मूल से सफाया करने की लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र के साथ खड़े हैं। 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमले के पीड़ितों को न्याय अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुआ ये हमला, आतंक के सरपरस्तों की हताशा और कायरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आतंकी और आतंक के आका चाहते हैं, कश्मीर फिर से तबाह हो जाए और इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया। आतंकवाद के खिलाफ देश की एकता, 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यही एकता, आतंकवाद के खिलाफ हमारी निर्णायक लड़ाई का आधार है। 

खेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा भारत ‘विकसित भारत’ की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 विजन देश की आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध अर्थव्यवस्था में बदलने के लिए सरकार का दूरदर्शी विजन है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि हम सभी के सामूहिक प्रयासों से आतंकवादियों को जवाब दिया जाएगा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक अवश्य ही विकसित भारत बनेगा।

 

Tags: Gaurav Gautam , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Palwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD