Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर किसानों की सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएंगी : नायब सिंह सैनी

हरियाणा की जन-कल्याणकारी योजनाओं को पंजाब में भी किया जाएगा लागू

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Parneet Kaur, Preneet Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डेराबस्सी , 26 Apr 2025

Last updated on: Apr 28, 2025, 12:50 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व हरियाणा की सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है। इसी का साक्ष्य है कि हरियाणा में किसानों की सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की जा रही है और पिछले साढ़े दस सालों में किसानों को फसलों के खराबे को लेकर सरकार 14500 करोड़ रुपये दे चुकी है, जबकि वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में किसानों को फसल खराबे के तौर पर महज 1155 करोड़ रुपये दिए गए थे। 

पंजाब में पूर्व की कांग्रेस सरकार ने और अब मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार ने किसानों की कभी सुध नहीं ली है और न ही किसानों की फसलों को एमएसपी पर खऱीदा। वर्ष 2027 में पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर किसानों की सभी फसलों को हरियाणा की तरह एमएसपी पर खरीदा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह बात आज पंजाब के डेराबस्सी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री महारानी परनीत कौर, राज्यसभा सदस्य श्री सतनाम संधू, श्री गुरदर्शन सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, श्री संजीव वशिष्ठ व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विश्व में एक मजबूत व सशक्त देश बनकर उभरा है। हरियाणा में भी सरकार ने ईमानदारी, पारदर्शिता और सेवा को मूलमंत्र माना है। जातिवाद, तुष्टीकरण और वंशवाद की राजनीति को समाप्त किया जिसकी बदौलत प्रदेश की जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का कार्य किया। आज हरियाणा में एक जवाबदेह और संवेदनशील नॉन स्टॉप सरकार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार का तीसरा कार्यकाल शुरू होते ही बिना पर्ची-बिना खर्ची के 26 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा राष्ट्रीय राजमार्गों, उद्योग, डिजिटल सेवाओं, युवाओं के लिए कौशल विकास, महिला सुरक्षा, और किसानों के कल्याण में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि 70 वर्ष से ज्यादा आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के बुजुर्गों को इस योजना का लाभ दिया है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनसेवा को तकनीक से जोड़ते हुए हरियाणा में परिवार पहचान पत्र के माध्यम से 52 लाख से अधिक परिवारों को घर बैठे 400 से ज्यादा योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। यह अपने-आप में एक अनूठी पहल है। इसी तरह से हरियाणा सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 3000 रुपये तक बढ़ाकर बुजुर्गों को सम्मान दिया है। पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर हरियाणा की तर्ज पर लोगों को जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में “म्हारा गांव-जगमग गांव” योजना के तहत 5878 गांवों को भी शहरों की तर्ज पर 24 घंटे बिजली दी जा रही है। पंजाब में भी भाजपा सरकार बनने पर लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। समारोह में पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Parneet Kaur , Preneet Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD