Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में आधुनिक एवं नवीनतम तकनीक अपनाने की संभावनाएं तलाशी जाएँ : प्रो. असीम कुमार घोष राज्यपाल ने गौशाला के नवीनीकरण कार्य का किया शुभारंभ अंसल एपीआई के खिलाफ जल्द दर्ज की जाए एफआईआर: कृष्ण लाल पंवार गन्नौर इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द करें पूरा : श्याम सिंह राणा पानीपत के दिव्यांग बच्चे को मिलेंगे अत्याधुनिक बायोनिक कृत्रिम अंग प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पर पंचकूला में राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका

 

स्टार्ट-अप बनते जा रहे हैं भारत के विकास का अहम हिस्सा - चिराग पासवान

निफ्टम कुंडली में आयोजित दो दिवसीय सुफलाम-2025 कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 25 Apr 2025

Last updated on: Apr 26, 2025, 13:36 IST

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को कुंडली में स्थित निफ्टम में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय  द्वारा आयोजित भारत के दो दिवसीय सुफलाम-2025 कार्यक्रम के दूसरे संस्करण की शुरूआत की। श्री चिराग पासवान ने बताया कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नही है। भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के द्वारा आयोजित  सुफलाम जैसे कार्यक्रम नये भारत को तरक्की की ओर ले जाने मे अहम योगदान निभा रहे हैं। 

उन्होंने  बताया कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र आने वाले समय में दुनिया का भविष्य है। उन्होंने बताया कि सुफलाम जैसे कार्यक्रम भारत की नई सोच की देन है कि कैसे हम अलग-अलग योजनाओं के समन्वय से हर व्यक्ति को 2047 तक भारत को विकसित बनाने में हिस्सेदार बना सकते है। सभी क्षेत्रों के समन्वय के साथ भारत आने वाले समय में पूरी दुनिया की खाद्य टोकरी बनेगा। 

उन्होंने बताया कि इस वर्ष के बजट में वित्त मंत्री ने बिहार में  भारत का तीसरा निफ्टम खोलने की घोषणा की है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में सचिव डाॅ. सुभ्रतो गुप्ता ने खाद्य अपव्यय कम करने की तत्काल आवश्यकता पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बढ़ती जनसंख्या और सीमित भूमि संसाधनों के बीच चुनौती केवल लोगों को भोजन उपलब्ध कराना नही है, बल्कि उसे टिकाउ और कुशल तरीके से करना है।

इस सुफलाम 2025 कार्यक्रम में 23 राज्यों से आए 250 से अधिक स्टार्ट-अप ने हिस्सा लिया।

 

Tags: Chirag Paswan , Lok Janshakti Party , Bharatiya Janata Party , BJP , Sonipat , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD